Move to Jagran APP

इब्राहिम, सुरुचि, आशीर्वाद, चिन्मयी, रोशन, रागिनी ने जीते स्वर्ण

सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र व सुदुर पूर्वी क्षेत्र राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 02:04 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:33 AM (IST)
इब्राहिम, सुरुचि, आशीर्वाद, चिन्मयी, रोशन, रागिनी  ने जीते स्वर्ण
इब्राहिम, सुरुचि, आशीर्वाद, चिन्मयी, रोशन, रागिनी ने जीते स्वर्ण

जागरण संवाददाता, रांची :सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र व सुदुर पूर्वी क्षेत्र राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ, मणिपुर, सिवान, वाराणसी, दीमापुर, कोलकाता के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गो में इब्राहिम, सुरुचि, आशीर्वाद, चिन्मयी, रोशन, रागिनी ने स्वर्ण पर निशाना साधा। सफायर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को संपन्न प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य राइफल संघ के महासचिव उत्तम चंद, विशिष्ट अतिथि कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमाडेंट सत्यनारायण प्रताप सिंह और प्रसिद्ध निशानेबाज भगीरथ समाया ने पुरस्कार वितरण कर युवा निशानेबाजों का उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य अमित सिंह जी ने किया।

loksabha election banner

परिणाम इस प्रकार रहा-

10 मीटर एयर राइफल पीप साइट (पूर्वी क्षेत्र) बालक 14 साल में द मिलेनियम स्कूल लखनऊ के इब्राहिम अली नकवी ने (374 अंक) स्वर्ण , वीकेवी स्कूल, सिवान के समर शर्मा ने (373 अंक) रजत व पद्मावती अकादमी की शुभम गुप्ता (370 अंक) ने कास्य पर कब्जा जमाया।

14 वर्ष बालिका वर्ग में एसीएस डीएवी पब्लिक स्कूल की सुरुचि कुमारी (381 अंक) ने , डीएवी नंदराज की प्रिया टुडू (370 अंक) ने रजत पदक व डीएवी नंदराज की मोनिका कुमारी (353 अंक) ने कांस्य जीता।

17 वर्ष बालक वर्ग में एसओएस हरमन माइनर स्कूल के आशीर्वाद जायसवाल (385 अंक) के साथ स्वर्ण, वीकेवी सिवान के सचिन कुमार (383 अंक) ने रजत व संत फिडेलिस सीनियर हाई स्कूल के कुंबर संतब्रत (383 अंक) ने कांस्य जीता।

17 वर्ष बालिका वर्ग में पद्मावती अकादमी की चिन्मयी 391 (अंक) ने स्वर्ण, वीकेवी सिवान की यशवी तिवारी (383 अंक) ने रजत व विद्या भारती स्कूल जमशेदपुर की ए कश्यप (78 अंक) ने कांस्य पर कब्जा जमाया।

19 वर्ग बालक वर्ग में आरसीएस स्कूल के रोशन कुमार (389 अंक) ने स्वर्ण, सनबीम एसीए स्कूल वाराणसी के हर्ष पटेल (377 अंक) ने रजत व डीएवी हेहल के अभिजीत सिंह (375 अंक) ने कांस्य जीता।

19 वर्ष बालिका वर्ग में सनबीम अकादमी वाराणसी की रागिनी यादव (385 अंक) ने स्वर्ण, जीवनदीप पब्लिक स्कूल की विदुषी सिंह (384 अंक) ने रजत, व सनबीम अकादमी वाराणसी की इशिता पाडे (389 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

10 मीटर राइफल शूटिंग पीप साइट (सुदुर पूर्व क्षेत्र) के परिणाम-

14 वर्षीय बालक वर्ग में मेगा मणिपुर स्कूल के नोंगमैथेम जुगराज सिंह (384 अंक) ने स्वर्ण, टेक्नो इंडिया ग्रुप स्कूल की बादुरिया विश्वास (370 अंक) ने रजत, इसी स्कूल के वैदिक रॉय (369 अंक) ने कांस्य जीता।

14 वर्ष बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल दीमापुर की सुहानी राणे (376 अंक) पहले, कृष्णा पब्लिक स्कूल अलीशा पैंकरा (364 अंक), डीएवी चंद्रशेखरपुर की श्रावणी दास (326 अंक) तीसरे स्थान पर रही।

17 वर्ष बालक वर्ग में बीजीकेवी शॉर्ट लेक कोलकाता ते रिषभ कुमार घोष (392 अंक) ने स्वर्ण, देवी झारसुगुड़ा की ए नायक (375 अंक) ने रजत व साई इंटरनेशनल स्कूल की निशिकांता कर (375 अंक) ने कांस्य जीता।

17 वर्ष बालिका वर्ग में महादेवी बिरला व‌र्ल्ड स्कूल की अंचित प ात्रा (373 अंक) ने स्वर्ण, भारतीय विद्या भवन की खुशी सक्सेना (371 अंक) ने रजत जीता।

10 मीटर एयर पिस्टल के 14 वर्ष बालक वर्ग में चिल्ड्रैंस अकादमी के ए सिंह (364 अंक) पहले, संत जोंस स्कूल रांची के धामिन (312 अंक) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

14 वर्ष बालिका वर्ग में ओएलसी सेकेंडरी स्कूल अलीगड़ की चित्रांशी शर्मा पहले, सनबीम सनसिटी स्कूल वाराणसी की वैष्णवी सिंह दूसरे व वीकेवी सिवान की महिला यादव तीसरे स्थान प र रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.