Move to Jagran APP

सहेजेंगे जल, ताकि बर्बाद न हो आनेवाला कल

गुरु गोष्ठियों में बनी बूंद-बूंद पानी बचाने की रणनीति सक्रिय होकर जल सैनिक करेंगे जल संरक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 07:47 AM (IST)
सहेजेंगे जल, ताकि बर्बाद न हो आनेवाला कल
सहेजेंगे जल, ताकि बर्बाद न हो आनेवाला कल

गुरु गोष्ठियों में बनी बूंद-बूंद पानी बचाने की रणनीति, सक्रिय होकर जल सैनिक करेंगे जल संरक्षण

loksabha election banner

जेएनएन, रांची : पानी बचाने के लिए जागरण जलसैनिकों ने कमर कस ली है। अभियान को सरकार का भी साथ मिल रहा है। वहीं राज्यभर के स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों के दर्जनों स्कूलों में आयोजित गुरु गोष्ठियों में दैनिक जागरण के आह्वान पर जल सैनिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पानी सहेजने को लेकर कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान जल सैनिकों ने खुद जल संरक्षण के उपाय करने के साथ साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों तथा आयोजन के मुख्य अतिथियों ने राज्य में गहराते जा रहे जल संकट की भी चर्चा की। जगह-जगह बेकार बहने वाली पानी को नाली, ट्रेंच, गढ्डे आदि बनाकर तथा पानी का रुख तालाब और अन्य जलाशयों की ओर कर पानी सहेजने की बात हुई। साथ ही घर-घर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने और पेड़ पौधे लगाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान छात्रों के साथ विभागीय पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जल संरक्षण व स्वच्छता की शपथ ली। आयोजन लोहरदगा, गुमला, चतरा, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, देवघर, सिंहभूम और सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों में हुए।

दुमका इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम सहेज लो हर एक बूंद का आयोजन किया गया। उधर देवघर में मध्य विद्यालय विवेकानंद में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को पानी का महत्व समझाया। 15 सितंबर तक अभियान को रफ्तार देने के लक्ष्य भी तय किए गए। देवघर के ही पालोजोरी के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओंने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया।

वहीं गिरिडीह जिले के डुमरी, गिरिडीह, समेत विभिन्न प्रखंडों में जल संचयन और अभिभावक शिक्षक दिवस को लेकर गुरु गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उधर जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रूपडीह, मदनाडीह, करमाटांड़ समेत विभिन्न स्थानों में जागरण जलसेना ने पौधरोपण किया। सभी ने इस मौके पर अपने घरो के आस-पास पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया।

दूसरी ओर सिंहभूम के गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ व सरायकेला के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में भी दैनिक जागरण के सहयोग से गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ।

वहीं हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, गुमला एवं लोहरदगा जिले के भी विभन्न प्रखंडों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यशाला सह गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों और अधिकारियों ने जागरण की इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लोगों को आगे आने का आह्वान किया।

चतरा में 13 को रन फॉर जल शक्ति

चतरा : जल शक्ति अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिले में व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को रन फॉर जल शक्ति और 14 सितंबर को पौधा रोपण व ट्रेंच की खुदाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.