Move to Jagran APP

Top Ranchi News of the Day, 6th August 2019, उद्योगाें को बिजली पर सब्सिडी, झारखंड कांग्रेस में मतभिन्नता, धर्मपाल से मिले सीएम, इंडिगो का विमान रद्द, मोदी का मास्टर स्ट्रोक

Top Ranchi News of the Day 6th August 2019. पढ़ें मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:45 PM (IST)
Top Ranchi News of the Day, 6th August 2019, उद्योगाें को बिजली पर सब्सिडी, झारखंड कांग्रेस में मतभिन्नता, धर्मपाल से मिले सीएम, इंडिगो का विमान रद्द, मोदी का मास्टर स्ट्रोक
Top Ranchi News of the Day, 6th August 2019, उद्योगाें को बिजली पर सब्सिडी, झारखंड कांग्रेस में मतभिन्नता, धर्मपाल से मिले सीएम, इंडिगो का विमान रद्द, मोदी का मास्टर स्ट्रोक
रांची, जेएनएन। Top Ranchi News of the day 6th August 2019  - मंगलवार शाम पांच बजे तक की रांची की टॉप 5 खबरें। राज्य कैबिनेट ने इंडिस्ट्रयल उपभोक्ताओं को बिजली में सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस में भी अनुच्छेद-370 को लेकर मतभिन्नता नजर आ रही है। वायरल फीवर की चपेट में आए धर्मपाल सिंह से मुलाकात करने सीएम रिम्स पहुंचे। तकनीकी कारणों से रांची से बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के विमान को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले से झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा को वापसी करने में मदद मिलने की संभावना है। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।
इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली सब्सिडी
राज्य में अब मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विजेता और उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा राज्य में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि का एक चौथाई भाग शहीद के माता-पिता को दिया जाएगा। यह कैश के रूप में मिलेगा। झारखंड में इंडस्ट्रियल बिजली उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी मिलेगी। यह प्रति यूनिट 1.25 रुपये होगा।
कांग्रेस में अनुच्छेद 370 को लेकर अलग-अलग सुर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस में भी अनुच्छेद-370 को लेकर मतभिन्नता है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने इसे देशहित में बताया है। कहा कि हमेशा सरकार का विरोध करना विपक्ष का काम नहीं। सरकार के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करना भी विपक्ष का काम है। वे व्यक्तिगत तौर पर इस फैसले को देशहित में मानते हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने की दिशा में उठाए गए कदम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि हम संविधान के साथ खड़े हैं लेकिन भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रही है।
रिम्स में भर्ती संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले सीएम रघुवर दास व मंत्री सीपी सिंह
मुख्यमंत्री रघुवर दास और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मंगलवार को रिम्स में इलाजरत भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। धर्मपाल सिंह को दो-तीन दिन पहले वायरल फीवर हुआ था। तब उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। सीएम रघुवर दास मंगलवार को अपने घर जमशेदपुर से सीधे रिम्स पहुंचे और धर्मपाल सिंह से उनका कुशलक्षेम पूछा। इधर, राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी धर्मपाल सिंह से मिलने रिम्स पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया।
रांची से बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी कारणों से रद्द
रांची से बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के विमान संख्या 6ई485 को रद्द कर दिया गया है। इसे आज शाम 4:25 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था। लेकिन आखिरी समय में किसी तकनीकी समस्या के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। विमान को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ान भरना था।
मोदी के 370 मास्टर स्ट्रोक से भाजपा की राह आसान
कुछ ही महीनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही यहां भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में देश-दुनिया के स्तर पर किसी पार्टी की ओर से ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेला जाए, जिसकी विपक्षी दलों के पास कोई काट न हो तो पलड़ा अपने आप ही भारी हो जाता है। निश्चित ही झारखंड विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर से धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले से भाजपा को वापसी करने में मदद मिलेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.