Move to Jagran APP

झारखंड के व्यापारियों को लुभा रहा टेक्सटाइल एक्सपो

रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर आयोजित टेक्सटाइल एक्सपो में व्यापारियों की भीड़ उमर रही है। पूरे देश से व्यापारी पहुंचे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 04:44 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:31 AM (IST)
झारखंड के व्यापारियों को लुभा रहा टेक्सटाइल एक्सपो
झारखंड के व्यापारियों को लुभा रहा टेक्सटाइल एक्सपो

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर से टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन रविवार को किया गया था, मगर सोमवार से इसे व्यापारियों के लिए खोल दिया गया है। यह मेला झारखंड के व्यापारियों को खूब लुभा रहा है। खरीदारी करने के साथ-साथ व्यापारी आगे के लिए ऑर्डर भी दे रहे हैं। एक्सपो के पहले दिन ही करीब एक हजार व्यापारी पहुंचे। मेले का उदेश्य झारखंड के व्यापारियों को एक छत के नीचे सभी ब्रांड के कपड़े को उपलब्ध कराना है। आयोजकों को इस मेले में काफी संख्या में व्यापारियों के आने की उम्मीद है। यहां 90 कंपनियों ने 150 से ज्यादा स्टाल लगाये हैं।

loksabha election banner

लुधियाना से आये कंबल के व्यापारी गुरुमुख सिंह ने कहा कि वो इस मेले में दूसरी बार हिस्सा ले रहें हैं। इससे पहली बार रांची में उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। उनके पास लाइट कंबल, रजाई, शादी के लिए सेट आदि की विशेष रेज है। इसे व्यापारियों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मेले में सियाराम के प्रदर्शक प्रतीक मोरे ने कहा कि यह एक प्रसिद्ध ब्रांड है। यहां बुकिंग करने वाले व्यापारियों को कंपनी की तरफ से गिफ्ट दिया जा रहा है। जो व्यापारी 51 गांठ की बुकिंग करेगा उसे ऑन स्पॉट एक बाइक गिफ्ट में दिया जा रहा है। इसके आलावा भी कई गिफ्ट हैं।

------------------ रांची का कपड़ा उद्योग पहले से काफी समृद्ध है। मगर ऐसे आयोजनों से उसे नए मुकाम तक ले जाने की हमारी कोशिश है। रांची में पहले भी आसपास के व्यापारी आकर थोक माल ले जाते थे। मगर उन्हें कंपनी की पूरी रेंज देखने का मौका नहीं मिलता था। इस तरह के आयोजन में व्यापारियों को कंपनी की पूरी रेंज देखने का मौका मिलेगा।

अनिल जालान, अध्यक्ष, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ रामगढ़, हजारीबाग, गोला, पेटरवार, बोकारो, धनबाद, पलामू, टाटा सहित सभी जिलों के वस्त्र व्यापारी एक्सपो में आये हैं। इस एक्सपो का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां एक साथ उन्हें सभी तरह के कपड़े देखने को मिल जाते हैं। यहां व्यापारी आसानी से माल देख सकते हैं और अपना ऑडर भी दे सकते हैं।

प्रवीण लोहिया, चेयरमैन एमजी सन्स यहां आरामदायक और डेली यूज वाले काटेन रेडीमेड कुर्ती का रेंज लेकर आया है। एक्सपो के पहले दिन ही व्यापारियों का अच्छा ऑडर मिल रहा है। यहां महिलाओं के लिए महिलाओं एवं सूटिंग की विशेष रेंज उपलब्ध है।

रंजीत वाला, व्यवसायी यहां मल्टी कलर, त्योहार और आने वाले शादी के सीजन के हिसाब से साड़ियों की विशेष रेंज मौजूद है। साड़ी की हेवी और लाइट दोनो रेंज है। इसका व्यापारी प्री ऑडर दे सकते हैं।

मनीष बजाज, सेल हेड, साड़ी की प्रसिद्ध कंपनी विपुल मेले में महिलाओं और पुरुषों के लिए काफी रेंज है। बच्चों पर फोकस कम है। उनके पास बच्चों की स्कूल ड्रेस का रेज और बड़ों के लिए जींस है।

संतोष अग्रवाल, प्रदर्शक

दक्षिण भारत के कई व्यापारी पहुंचे हैं

एक्सपो में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत से भी कुछ व्यापारी आए हैं। सूरत के प्रदर्शकों के पास कॉटन की विशेष रेंज है। इसे व्यापारियों के द्वारा खास पसंद किया जा रहा है। इसके आलावा मेले में हैन्डलूम और परदे के प्रदर्शकों ने भी स्टॉल लगाया है। महिलाओं के कपड़ों में प्रदर्शकों के द्वारा सिल्क की साड़ी, हेवी कढ़ाई, लाइट साड़ी पर रेशम के धागे और काटन के धागे की कढ़ाई व्यापारियों को काफी लुभा रही है। मेले में आने वाले व्यापारी शादी के सीजन और त्योहारों को देखते हुए कपड़े का ऑडर कर रहे हैं। आयोजक आखरी दिन आम लोगों को भी देखने का मौका देने पर विचार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.