राजद लोकतांत्रिक का संविधान तैयार, सितंबर में अधिवेशन Ranchi News
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से अलग होकर बनी राजद लोकतांत्रिक पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक में दल का घोषणापत्र जारी किया गया।
रांची, राज्य ब्यूरो। राजद से अलग होकर हाल ही में गौतम सागर राणा के नेतृत्व में गठित नए दल राजद लोकतांत्रिक ने संविधान तैयार कर लिया है। संगठन ने घोषणापत्र भी जारी किया है। दल के सिंबल के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक के बाद अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन के अलावा पलायन, विस्थापन जैसी समस्याओं को लेकर दल मुखर रहेगा।
राणा ने बताया कि पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिए पांच लाख सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। 21 को कोडरमा और 26 सितंबर को सिंदरी में विधानसभा सम्मेलन होगा। इससे इतर 17 अगस्त को लोहरदगा, 18 को राजमहल और 19 अगस्त को पाकुड़ में विधानसभा सम्मेलन कराए जाने की तैयारी है। कार्यकारिणी ने इसी कड़ी में आठ सितंबर को रांची में अधिवेशन करने का निर्णय लिया है।
26 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी
राणा ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की बात सामने आई है। इनमें हटिया, रांची, बगोदर, राजमहल, जरमुंडी, देवघर, गढ़वा, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, लोहरदगा, सिमडेगा, कोडरमा, लातेहार, मनिका, चतरा, सिमरिया, गांडेय, बड़कागांव, गोड्डा, महागामा, जामताड़ा, धनबाद, झरिया, जुगसलाई, बहरागोड़ा, बोकारो और सिंदरी शामिल है।