Move to Jagran APP

एक्सपो का आगाज आज से, देश भर के कपड़ों की वेराइटी एक छत के नीचे

झारखंड की दूसरी टेक्सटाइल एक्सपो का आगाज सोमवार से मोरहाबादी में होने जा रहा है। रविवार को इसका उदघाटन किया गया। इसमें कई राज्य एवं विदेश से भी लोग आ रहे हैं। संजय सेट ने इसका उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 04:54 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:40 AM (IST)
एक्सपो का आगाज आज से, देश भर के कपड़ों की वेराइटी एक छत के नीचे
एक्सपो का आगाज आज से, देश भर के कपड़ों की वेराइटी एक छत के नीचे

जागरण संवाददाता, रांची :

loksabha election banner

झारखंड की दूसरी टेक्सटाइल एक्सपो का आगाज सोमवार से मोरहाबादी मैदान में होगा। एक्सपो में देश भर से 150 से ज्यादा ब्राडेड कंपनियां अपने उत्पाद के साथ पहुंची है। इसके अलावा 3000 से भी ज्यादा व्यापारियों के आने की उम्मीद है। सूरत, मुंबई से बड़े व्यापारी पहुंच गए हैं। देशभर के कपड़ों की वेराइटी मोरहाबादी मैदान में एक ही छत के नीचे मिलेगी। एक्सपो 10 जुलाई तक सुबह दस बजे से रात के दस बजे तक खुला रहेगा।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद संजय सेठ ने राज्य की टेक्सटाइल पॉलिसी की जम कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि झारखंड की टेक्सटाइल पॉलिसी देश में सबसे अच्छी है और यह बात देश की संसद में टेक्सटाइल मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि बाहर की कंपनियां यहां आ रही है। सरकार द्वारा राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल पार्क की भी बात उन्होंने की। कहा कि टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए जोरों पर काम चल रहा है। एक्सपो की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मौके पर सांसद महेश पोद्दार, चैंबर अध्यक्ष दीपक मारू, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता के अध्यक्ष अनिल जालान आदि उपस्थित थे।

==============

छोटे उत्पादकों को कर मुक्त किया जाना चाहिए -

राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने भी राज्य के टेक्सटाइल पॉलिसी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि झारखंड के व्यापारी अपनी क्षमता के अनुसार प्रतिदिन 10 हजार से भी ज्यादा जींस बना सकते हैं। ऐसा कर वे सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे जींस उत्पादकों को कर मुक्त कर देना चाहिए ताकि उनके व्यापार को बढ़ावा मिल सके। सांसद ने कहा कि पूरे देश में इस प्रकार का एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। व्यापार में तेजी आई है। राज्य में उपलब्ध है सबसे अच्छा कोकुन -

संजय सेठ ने कहा कि राज्य में देश का सबसे अच्छा कोकुन मिलता है। यूं तो छत्तीसगढ़ में भी कोकुन मिलता है लेकिन झारखंड की गुणवत्ता बेहतर है। सिल्क के व्यापार को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि यहां के कारीगर गुजरात और हरियाणा जा कर काम कर रहे हैं। यदि यहां के व्यापार को बढ़ावा मिले तो रोजगार के साथ हम कारीगरों को बाहर जाने से रोक सकेंगे और झारखंड टेक्सटाइल हब के रूप में उभर सकेगा। अतिथियों ने किया स्टॉल का भ्रमण -

उद्घाटन के मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने एक्सपो के स्टॉल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्टॉल के कपड़ों को देखा। मौके पर आयोजकों के साथ अन्य मेहमानों ने भी स्टॉलों का भ्रमण किया। मौके पर संस्था के सचिव विक्रम खेतावत, और चेयरमैन प्रवीण लोहिया, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, अमर चंद बेगानी, महेश बजाज, प्रतीक मोर, मुकेश काबरा, विनय मिढा, संतोष अग्रवाल, प्रकाश मोदी, रतन मोदी, विकास विजयवर्गीय, शिव भगवान आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.