Jharkhand High Court: जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति व जस्टिस एके चौधरी बने स्थाई जज
Jharkhand High Court. शुक्रवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 07:10 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति व जस्टिस एके चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाई कोर्ट के ह्वाईट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनों जजों को शपथ दिलाई गई। इससे पहले हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का आदेश पहले अंग्रेजी फिर हिन्दी में पढ़कर सुनाया।
इसके बाद चीफ जस्टिस ने दोनों जजों को शपथ दिलाई। दरअसल मई 2017 में दोनों लोगों को हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। न्याय विभाग ने दोनों जजों को हाई कोर्ट का स्थाई जज नियुक्ति किया है। शपथ ग्र्रहण समारोह में हाई कोर्ट के सभी जज, डीजीपी, महाधिवक्ता अजीत कुमार, अपर महाधिवक्ता जयप्रकाश, मनोज टंडन, राजेश कुमार शुक्ल, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, धीरज कुमार, रांची के उपायुक्त, एसएसपी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें