Move to Jagran APP

झारखंड: मानव तस्करी में टॉप पर गुमला, दूसरे पायदान पर है सिमडेगा

Human Trafficking. झारखंड में वर्ष 2013-18 तक विभिन्न जिलों में 855 कांड दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में 743 मानव तस्कर सलाखों तक पहुंच पाए, जबकि 1422 पीडि़त मुक्त कराए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 12:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 12:34 PM (IST)
झारखंड: मानव तस्करी में टॉप पर गुमला, दूसरे पायदान पर है सिमडेगा
झारखंड: मानव तस्करी में टॉप पर गुमला, दूसरे पायदान पर है सिमडेगा

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में मानव तस्करी जोरों पर है। ऊंचे सब्जबाग दिखाकर झारखंडी बालाओं की महानगरों में खरीद-बिक्री जारी है। बाल श्रम के नाम पर नाबालिगों की तस्करी भी हो रही है। हालांकि, मानव तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई भी कम नहीं हुई, लेकिन रेस्क्यू कर लाए गए बच्चे फिर महानगरों तक पहुंच गए। झारखंड के विभिन्न जिलों में दर्ज मामले मानव तस्करी की पुष्टि कर रहे हैं।

prime article banner

इस मामले में गुमला में सर्वाधिक कांड दर्ज हैं, जबकि सिमडेगा मानव तस्करी में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2013 से 2018 के बीच पांच साल में विभिन्न जिलों में 855 कांड दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में 743 मानव तस्कर सलाखों तक पहुंच पाए, जबकि 1422 पीडि़त मुक्त भी करवाए जा चुके हैं। इस पांच साल की अवधि में कोडरमा, गढ़वा व रामगढ़ से एक भी मामला सामने नहीं आ सका है।

पुनर्वास के वादे धरातल पर नहीं उतरते

बाल श्रम व मानव तस्करी से मुक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए सरकार के  वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से पुनर्वास के लिए पीडि़त बच्चे को 20 हजार रुपये देने का प्रावधान है, लेकिन अब तक एक भी बच्चे को इसका लाभ नहीं मिला। अलबत्ता सरकार ने यह घोषणा कर रखी है कि झारखंड सरकार सभी बच्चों को सामजिक सुरक्षा योजना के तहत पुनर्वास व लाभ देगी। उन्हें कौशल विकास से जोड़कर नियोजन प्रदान किया जाएगा।

पांच साल में जिलावार दर्ज मामले, रेस्क्यू व तस्करों की गिरफ्तारी

जिला :दर्ज कांड-रेस्क्यू-तस्करों की गिरफ्तारी

रांची : 26 - 37 - 15

लोहरदगा : 46 -77 - 43

गुमला : 259 - 338 - 92

सिमडेगा : 122 - 42 - 105

खूंटी : 82 - 135 - 70

चाईबासा : 55 - 125 - 49

सरायकेला : 6 - 15 - 10

जमशेदपुर : 11 - 23 - 24

पलामू : 13 - 23 - 24

गढ़वा : 0-0-0

लातेहार : 48 - 94 - 87

हजारीबाग : 5 - 8 - 7

कोडरमा : 0 - 0- 0

गिरिडीह : 17 - 28 - 20

चतरा : 15 - 62 - 30

रामगढ़ : 0 - 0 - 0

बोकारो : 3 - 0 - 11

धनबाद : 17 - 15 - 12

दुमका : 26 - 43 - 18

गोड्डा : 23 - 42 - 40

साहिबगंज : 37 - 101 - 25

पाकुड़ : 14 - 20 - 20

देवघर : 2 - 2 - 1

जामताड़ा : 11 - 8 - 15

रेल धनबाद : 4 - 46 - 6

रेल जमशेदपुर : 13 - 138 - 30

कुल : 855 - 1422 - 743


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.