Move to Jagran APP

बाबा रामदेव ने कहा, झारखंड के किसानों का उत्पाद डेढ़ गुना अधिक दाम पर खरीदेगा पतंजलि

बाबा रामदेव ने कहा कि देश को 2050 तक भारत को विश्व में सबसे शक्तिशाली बनाएंगे। झारखंड के किसानों का उत्पाद दो गुणे दाम पर खरीदेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 01:18 AM (IST)
बाबा रामदेव ने कहा, झारखंड के किसानों का उत्पाद डेढ़ गुना अधिक दाम पर खरीदेगा पतंजलि
बाबा रामदेव ने कहा, झारखंड के किसानों का उत्पाद डेढ़ गुना अधिक दाम पर खरीदेगा पतंजलि

जागरण संवाददाता, रांची

loksabha election banner

बाबा रामदेव ने कहा कि देश को 2050 तक भारत को विश्व में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बना देना है। आर्थिक क्षेत्र, राजनीति क्षेत्र, आध्यात्मिक क्षेत्र से लेकर वैज्ञानिक क्षेत्र में। भारत की आबादी को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करना है। उनमें पुरुषार्थ जगाना है। मोदी सरकार को किसानों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए। किसान देश की आत्मा हैं। जहां तक झारखंड के किसानों की बात है तो यहां उनके उत्पादों को लागत के सवा से डेढ़ गुना अधिक मूल्य पर पतंजलि खरीदेगा। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वे शुक्रवार को चैंबर भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। रांची में हो रहे फूड समिट में भाग लेने रांची आए थे।

किसान वोट बैंक नहीं

बाबा रामदेव ने किसानों के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि कहा कि किसान देश की आत्मा हैं। मैं किसान का बेटा हूं। किसानों की जो भी जायज मांगे हैं, उन्हें मोदी सरकार को माननी चाहिए। सरकार को ऐसी पहल करनी चाहिए कि किसानों को आंदोलन की जरूरत ही न पडे़। इसके लिए सरकार को चिंता करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसान मेरे लिए वोट बैंक नहीं हैं।

झारखंड में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए

बाबा रामदेव ने झारखंड के बारे में कहा कि यह प्राकृतिक संपदाओं से भरा राज्य है। सामान्य खेती के अलावा यहां आर्गेनिक खेती की दिशा में काम होना चाहिए। हमारा आहार शुद्ध होगा तभी विचार शुद्ध होगा। आज हमारा आहार अशुद्ध हो गया है। हम जहर खा रहे हैं। हम यहां के किसानों की हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने झारखंड के संदर्भ में कहा कि झारखंड कि किसानों के जो भी उत्पाद हैं, उसे पतंजलि सवा से डेढ़ गुना अधिक कीमत पर खरीदेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीज, खाद और पानी पर कम खर्च होगा तब ही किसानों का भला होगा। अप्रैल में शुरू होगा आचार्यकुलम

बाबा रामदेव ने कहा कि अप्रैल से आचार्यकुलम में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मार्च में इसका उद्घाटन होगा। एलकेजी से चौथी कक्षा तक पढ़ाई होगी। इसके बाद एक-एक कर हर साल कक्षाएं बढ़ेंगी और इंटर तक होगी। जरूरत होगा तो यहां कॉलेज भी खोलेंगे। देश को सशक्त बनाने की दिशा में शिक्षा जरूरी है। राजनीति के एजेंडे में शिक्षा कहीं नहीं है, लेकिन हमारे एजेंडे में शिक्षा पहली प्राथमिकता है। शिक्षा ही नींव है। उन्होंने आचार्यकुलम की विशेषता के बारे में कहा कि यहां ¨हदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं में पढ़ाई होगी। सुबह योग से लेकर खेल तक की कक्षाएं होंगी। पढ़ाई के साथ खेल भी। मिट्टी में भी बच्चों को खेलने को मिलेगा। फीस के बाबत उन्होंने कहा कि फीस सस्ता होगा। हमारा उद्देश्य कमाई का नहीं है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे दस घंटे और बड़े बच्चे 12 घंटे समय देंगे। बच्चे घर केवल सोने जाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे पांच साल के अंदर गुरुग्राम व फरीदाबाद के बीच एक हजार एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय खोलेंगे, जहां दुनिया की 50 भाषाओं की भी पढ़ाई होगी। मैकाले की शिक्षा पद्धति बंद होनी चाहिए

बाबा रामदेव ने कहा कि आज भी अपने देश में मैकाले की शिक्षा पद्धति बदलनी चाहिए। भारत में भारतीय शिक्षा बोर्ड बननी चाहिए। इसके लिए मोदीजी, अमित शाह और प्रकाश जावड़ेकर से बात हुई है। उन्होंने आश्वास दिया है कि जल्द ही भारतीय शिक्षा बोर्ड बनेगा।

अयोध्या में बनना चाहिए मंदिर

एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। वे भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। यूपी और देश की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा किया तो उन्हें भरोसा का सम्मान करना चाहिए।

हनुमान दलित नहीं ब्राह्माण

हनुमान के दलित होने के सवाल पर बाबा ने दो टूक कहा कि वे चारों वेदों के ज्ञाता थे। इसलिए हनुमान ब्राह्माण थे। उन्होंने क्षत्रिय धर्म का भी पालन किया। हालांकि बाबा राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। प्रेसवार्ता में चैंबर अध्यक्ष दीपक मारू, पतंजलि के मीडिया प्रभारी ईश्वर चंद्र, संजय सिंह, सुधा आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.