Move to Jagran APP

रांची विवि छात्र संघ चुनाव में 35 ने वापस लिए नाम, अब मैदान में 357 खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, रांची : रांची विवि के पीजी विभाग और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव डायरेक्

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 09:32 AM (IST)
रांची विवि छात्र संघ चुनाव में 35 ने वापस लिए नाम, अब मैदान में 357 खिलाड़ी
रांची विवि छात्र संघ चुनाव में 35 ने वापस लिए नाम, अब मैदान में 357 खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, रांची :

loksabha election banner

रांची विवि के पीजी विभाग और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव डायरेक्ट सिस्टम से 3 दिसंबर को निर्धारित है। विवि प्रशासन चुनाव की तैयारी में लगा है। गुरुवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद स्पष्ट हो गया कि कितने खिलाड़ी मैदान में हैं। रांची विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों व पीजी विभाग से कुल 392 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 35 लोगों ने गुरुवार तक नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है।

चुनाव में 357 प्रत्याशी विभिन्न छात्रसंघ से खड़े हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 84 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए 66, सचिव के लिए 76, संयुक्त सचिव के लिए 71 और उपसचिव के लिए 60 उम्मीदवार हैं। सभी उम्मीदवारों की चुनावी तैयारियां जोरों पर है और धीरे-धीरे विवि चुनाव गति पा रहा है। उम्मीदवारों ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस बार चुनाव में पीजी विभाग से 44 प्रत्याशी -

चुनाव में पीजी विभाग के छात्र भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष विवि चुनाव में पीजी विभाग से कुल 44 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, और उपसचिव के पद शामिल हैं। सभी पदों में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 13 प्रत्याशी खड़े हैं। पीजी के छात्रों ने भी चुनाव के मद्देनजर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

पद के अनुसार पीजी विभाग के प्रत्याशियों के नाम -

अध्यक्ष -

अमरजीत कुमार

बब्लू उरांव

मनोज उरांव

मृत्युंजय पांडे

नेहा मरांडी

प्रमीला कुमारी

साक्षी प्रिया

सोनम राज उरांव

शिशु रंजन

सुमन किस्पोटा

सुरेश कुमार शर्मा

विष्णु सिंह

योगेश कुमार महतो उपाध्यक्ष -

बिनाशी कुमारी

धीरज उरांव

दिवाकर दूबे

नवाजिश अली

पंचम मुंडा

प्रवीण मुर्मू

रितेश कुमार तिवारी

रुपेश जायसवाल

संगीता कंडुलना सचिव -

बिरसमानी कुमारी

सिंड्रेला टोपनो

महादूरो उरांव

नदीम अकरम

पूनम कुमारी

प्रिया सिंह

वर्षा पोद्दार

विनय उरांव

विशाल कुमार संयुक्त सचिव -

चंदन कुमार

जॉन सोरेन

मिथिलेश कुमार

प्रिया हेंब्रम

रोशन कुमार सिंह

राहुल कुमार रॉय

संदीप उरांव

साजिद शेख

शुभम कुमार सिंह

विजय कृष्णन उपसचिव -

अजीत कुमार तिवारी

अस्फाक अंसारी

कमल कांत

कुलपति मुंडा

मुजाहिद राजा

श्वेता तिवारी

------------------------

पहली बार पत्रकारिता विभाग से भी उम्मीदवार -

रांची विवि के इतिहास में पहली आर पत्रकारिता विभाग के छात्र ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पत्रकारिता के पीजी विभाग के अजीत कुमार तिवारी उप सचिव के पद पर खड़े हुए हैं। अजीत को आजसू पार्टी से टिकट मिला है। वे बताते हैं कि विवि में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। टॉइलेट से ले कर कैंपस तक सबमें सुधार की आवश्यकता है। लोगों की समस्याओं के लिए अजीत ने स्वयं बीड़ा उठाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.