Move to Jagran APP

मौसम :: कांके में रहा पूरे राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, रांची : कांके का न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में सबसे कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:50 AM (IST)
मौसम :: कांके में रहा पूरे राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान
मौसम :: कांके में रहा पूरे राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, रांची : कांके का न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में सबसे कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तेरह दिनों में पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 1.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र मौजूद नहीं है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.0 व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि एक से तीन दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है।

loksabha election banner

गर्म कपड़ों का बाजार सजा : राजधानी में गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है। पोताला मार्केट में ऊनी कपड़ों की नई रेंज पहुंच चुकी है। लोग बड़ी संख्या में पोताला मार्केट पहुंच रहे हैं। वहीं रांची के अन्य बाजारों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ती जाएगी।

सुबह में गिरने लगा कोहरा : राजधानी में सुबह में कोहरा गिरने लगा है। हालांकि दिन में आकाश साफ रह रहा है। पिछले छह दिनों का न्यूनतम तापमान

नवंबर में रांची कांके जमशेदपुर

29 12.7 10.8 15.6

28 12.3 10.1 16.0

27 11.1 09.9 14.5

26 11.0 08.4 13.0

25 10.0 07.9 12.2

24 12.4 10.1 13.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.