मेजबान झारखंड दोनों वर्गों में जीता
रांची : 64वीं राष्ट्रीय एसजीएफआइ अंडर-17 हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने बालक व बालिक
रांची : 64वीं राष्ट्रीय एसजीएफआइ अंडर-17 हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने बालक व बालिका दोनों वर्गो में जीत से आगाज किया। गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में बालिका वर्ग में खेले गए मैच में मेजबान झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल को 5-1, महाराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश को 5-0, कर्नाटक ने आध्रप्रदेश को 5-0 से हराया। बालक वर्ग में झारखंड ने बिहार को 6-0 से हराया। अन्य मैचों में गुजरात ने पश्चिम बंगाल को 2-0, हिमाचल प्रदेश ने आध्रप्रदेश को 2-1, कर्नाटक ने मणिपुर को 3-2, केरल ने विद्याभारती को 9-0 तथा उत्तरप्रदेश ने पुडुचेरी को 7-0 से पराजित किया। जबकि तमिलनाडु और पंजाब के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
इससे पूर्व जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा से खिलाड़ियों को अपने भविष्य संवारने का मौका मिलता है। यह फ्लेटफार्म खेलो इंडिया के आगमन के बाद और ही बेहतर हो गया है। उन्होनें सभी मेहमान खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि झारखंड हॉकी के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है और यहा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर राज्यं का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 29 बालक एवं 27 बालिका टीम भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। मौके पर ओलंपियन सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, सुमराय टेटे, उपनिदेशक संदीप कुमार दोराईबिरू, अवर सचिव सह उपनिदेशक वेद रत्न मोहन, एसजीएफआई पर्यवेक्षक संजय गौतम, अधिकारी संदीप देव, एसजीएफआई अंपायर आशा, सुरेंद्र सिंह अधिकारी, संदीप दंगी, प्रदीप कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह, सलाहकार देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
------
झारखंड सेमीफाइनल में पहुंचा
रांची : असम के कोकराझार में चल रहे राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को झारखंड ने अपने तीसरे मैच में जम्मू कश्मीर को 1-0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पूर्व झारखंड ने असम को 2-0 से हराया जबकि छत्तीसगढ़ से मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।