Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा को गांवों में प्रवास का मिला टास्क

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने और गांवों में प्रवास करने की नसीहत दी है। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में धर्मपाल सिंह ने स्प्ष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक, संपर्क और संवाद की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 01:50 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 01:50 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा को गांवों में प्रवास का मिला टास्क
भाजपा किसान मोर्चा को गांवों में प्रवास का मिला टास्क

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने और गांवों में प्रवास करने की नसीहत दी है। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में धर्मपाल सिंह ने स्प्ष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक, संपर्क और संवाद की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करें और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, मोर्चा उनका प्रचार-प्रसार करे। हरित क्रांति के साथ श्वेत क्रांति, नीली क्रांति और मीठी क्रांति के माध्यम से किसानों की आय बढ़ सकती है, मोर्चा कार्यकर्ता इसके लिए किसानों को प्रेरित करें।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने बताया कि सभी जिलों में सात से नौ दिसंबर के बीच जिला कार्यसमिति बैठक होगी।

बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम सिंह व प्रेम सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मोर्चा के महामंत्री सुबोध कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन गोविंदराम दांगी ने किया।

इस मौके पर ह्रदयानंद उपाध्याय, अजय तिवारी, चेतलाल महतो, भोला चंद्रवंशी, अनंत तिवारी, दयानंद, अमरनाथ चौधरी, मुकेश सिंह, सज्जन कुमार, पंकज, संजय कुशवाहा, आरएन ओझा, राज कुमार, नीरज परिहार, राम कुमार दुबे, आलोक पीतांबर, राधेश्याम केसरी, नीरज प्रजापति, कैलाश महतो, संतोष ठाकुर सहित सभी जिलो के मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.