Move to Jagran APP

रांची से भुवनेश्वर के बीच नई उड़ान पांच से

रांची से भुवनेश्वर के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। इस सुविधा से राजधानी के लोगों को काफी फायदा होगा। नई सेवा से चार राजधानी रांची, जयपुर, भुवनेश्वर और कोलकाता जुड़ जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 07:00 AM (IST)
रांची से भुवनेश्वर के बीच नई उड़ान पांच से
रांची से भुवनेश्वर के बीच नई उड़ान पांच से

जेएनएन, रांची/ रायपुर : रांची से भुवनेश्वर के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। पहले इसका उद्घाटन सात दिसंबर को होना था, लेकिन अब पांच दिसंबर से ही विमान उड़ान भरने लगेगा। एलायंस एयर की यह फ्लाइट चार राज्यों की राजधानी कोलकाता, राची, रायपुर और भुवनेश्वर को जोड़ेगी। 72 सीट वाली यह फ्लाइट रायपुर से रांची-कोलकाता व भुवनेश्वर को जोड़ेगी। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है। लंबे समय से रांची के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने की माग की जा रही थी। पहले रांची के लिए फ्लाइट थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया था।

loksabha election banner

रांची एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि इस एक फ्लाइट से चार राज्यों की राजधानी आपस में हवाई सेवा से जुड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह शुरू किया जा रहा है।

फ्लाइट का शिड्यूल

फ्लाइट क्रमाक 9आइ719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी तथा भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी तथा 3.15 बजे राची पहुंचेगी। राची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमाक 9आइ 720रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी तथा रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी।

यात्रियों को होगी सुविधा : चार राज्यों की राजधानी इस एयर सेवा से जुड़ रही है। इससे रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता और रायपुर के निवासियों का इसका काफी लाभ होगा। खासकर व्यवसायियों को इस सुविधा से काफी मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.