लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जदयू, पार्टी ने शुरू की तैयारी
जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 15 दिसंबर के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन करने का फैसला किया गया। आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 11:11 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश लोकसभा और विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। शनिवार को राजधानी के बाइपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 15 दिसंबर को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे इतर प्रमंडल स्तर पर प्रस्तावित सम्मेलनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करेंगे।
बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह, उप प्रभारी अरुण कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि सांगठनिक मजबूती के लिए पार्टी के पदधारियों को दो-दो सौ क्रियाशील सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जदयू पूरे राज्य को सुखाड़ घोषित करने की मांग करता है। इस बाबत 10 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा की। कृष्णानंद मिश्र, श्रवण कुमार आदि ने बैठक में शिरकत की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें