भूपेंद्र यादव को भरोसा, तीनों राज्यों में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि लोगों का मोह कांग्रेस और उसके नेताओं से भंग हो चुका है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 04:58 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 4.5 साल की उपलब्धियों की भी चर्चा की।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्रीय, भौगोलिक और सुशासन की दृष्टि से कुशलता से सभी क्षत्रों में सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। यादव ने झारखंड के रघुवर सरकार के कामकाज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि लोगों का मोह कांग्रेस की नीति और नेताओं से भंग हो चुका है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद भूपेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ के साथ संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें