Move to Jagran APP

रांची में अपराध पर कसेगी लगाम, सुजाता सिटी एसपी तो आशुतोष बने ग्रामीण एसपी; अजीत डुंगडुंग को ट्रैफिक की कमान

राज्‍य सरकार ने बीेते दिन 17 आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। किशोर कौशल को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM (IST)
रांची में अपराध पर कसेगी लगाम, सुजाता सिटी एसपी तो आशुतोष बने ग्रामीण एसपी; अजीत डुंगडुंग को ट्रैफिक की कमान
रांची में अपराध पर कसेगी लगाम, सुजाता सिटी एसपी तो आशुतोष बने ग्रामीण एसपी; अजीत डुंगडुंग को ट्रैफिक की कमान

रांची, राज्य ब्यूरो। सरकार ने मंगलवार को राज्य के 17 आइपीएस का तबादला कर दिया है। इनमें रांची के सिटी व ग्रामीण एसपी के अलावा, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गुमला, खूंटी, चाईबासा के एसएसपी-एसपी भी शामिल हैं। रांची की नई सिटी एसपी सुजाता वीणापानी बनी हैं, वहीं आशुतोष शेखर रांची के ग्रामीण एसपी बनाए गए हैं। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने देर रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

loksabha election banner

जिनका तबादला हुआ :- पंकज कंबोज : डीआइजी हजारीबाग से डीआइजी एसीबी का अतिरिक्तप्रभार।- क्रांति कुमार गडि़देसी : एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एसपी विशेष शाखा। - शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी विशेष शाखा से एसपी जामताड़ा। -संजय रंजन सिंह : एसपी यातायात से समादेष्टा जैप टू टाटीसिलवे।-चोथे मनोज रतन : एसएसपी धनबाद से एसपी सीआइडी रांची।

-वाईएस रमेश : एसपी सीआइडी से एसपी दुमका। -आलोक : एसपी विशेष शाखा से एसपी खूंटी। -अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी खूंटी से एसपी गुमला। -चंदन कुमार झा : राज्यपाल के परिसहाय से एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा। -जया राय : एसपी जामताड़ा से एसपी सीआइडी। -किशोर कौशल : एसपी दुमका से एसएसपी धनबाद।

-अंजनी कुमार झा : एसपी झारखंड जगुआर से एसपी विशेष शाखा। -अंशुमन कुमार : एसपी गुमला से राज्यपाल के परिसहाय। -अमन कुमार : एसपी सिटी रांची से एसपी ग्रामीण धनबाद। - सुजाता कुमारी वीणापानी : समादेष्टा जैप-5 देवघर से एसपी नगर, रांची। -आशुतोष शेखर : एसपी ग्रामीण धनबाद से एसपी ग्रामीण रांची। -अजीत पीटर डुंगडुंग : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी यातायात रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.