Move to Jagran APP

झारखंड के शहरों में विकसित होगा स्मार्ट शहर का पुणे मॉडल

रांची : झारखंड सरकार राज्य के शहरों में विकास का पुणे मॉडल विकसित करेगी। इस मॉडल के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। यह विकास की द0श्टि से आदर्श मॉडल होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 07:14 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 07:14 AM (IST)
झारखंड के शहरों में विकसित होगा स्मार्ट शहर का पुणे मॉडल
झारखंड के शहरों में विकसित होगा स्मार्ट शहर का पुणे मॉडल

रांची : झारखंड सरकार राज्य के शहरों में विकास का पुणे मॉडल विकसित करेगी। इस मॉडल के तहत संबंधित शहरों में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट का मसौदा तैयार होगा।

prime article banner

राजधानी रांची स्थित कोर कैपिटल एरिया में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में यह मॉडल तो उतरेगा ही, पैन सिटी में भी जमीन की उपलब्धता रहने पर इसे प्रभावी बनाया जाएगा।

जलापूर्ति की पाइप लाइन, केबल, सीवरेज आदि की अंडरग्राउंड व्यवस्था रहेगी ताकि भविष्य में सड़कों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। कोशिश होगी कि शहरों के 50 वर्षो के बाद की आबादी को केंद्र में रखकर शहरी विकास का खाका तैयार किया जाए।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह स्मार्ट सिटी की चुनौतियों और संभावनाओं पर होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित दो दिवसीय इंडो-जर्मन वर्कशाप के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

हाइडलवर्ग विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डा. राडू कैरस्यूमारू ने स्मार्ट सिटी के लिए स्पष्ट विजन तैयार करने की कड़ी में पिछले तीन वर्षो से इस तरह के वर्कशाप आयोजित किए जा रहे हैं।

देश के चिह्नित 99 स्मार्ट सिटी में से 14 सिटी में अबतक वर्कशाप आयोजित किए जा चुके हैं। सिटी को स्मार्ट बनाने में जुड़े सभी सेक्टरों की राय को समाहित कर केंद्र और संबंधित राज्यों की सरकार को इससे संबंधित रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

रिसर्च एंड इंफारमेशन सेंटर, दिल्ली के प्रो. अमिताभ कुंडू ने अन्य राज्यों की तुलना में स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड में बेहतर काम होने की बात कही।

इससे इतर उन्होंने आदिवासियों की आबादी समेत राज्य के सभी क्षेत्रों में समेकित विकास पर जोर देने को कहा।

रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन ने सीइओ आशीष सिंहमार ने स्मार्ट शहर के राष्ट्रीय बेंचमार्क पर रांची को खरा उतारने का संकल्प दोहराया।

एक्शन एड इंडिया के कार्यपालक निदेशक सह व‌र्ल्ड अर्बन कैंपेन के सह अध्यक्ष डा. संदीप छाछड़, ओआरएफ के डा. रूमी एजाज, आइएमपीआरआई की सिम्मी मेहता ने भी वर्कशाप में अपनी बातें रखीं।

मौके पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने शहरी विकास का मॉडल पेश किया, जिसमें पर्यावरण, शहरी परिवहन, ड्रेनेज आदि को रेखांकित किया गया था।

रांची को स्मार्ट बनाएंगे, सीपी सिंह का दावा

वर्कशाप के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची को हर स्तर पर स्मार्ट बनाने की दिशा में सरकार कड़ी मेहनत कर रही है।

कोशिश स्मार्ट शहर के राष्ट्रीय बेंचमार्क को छूने की है। इस कार्य में विभाग, जुडको और स्मार्ट सिटी कारपोरेशन कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

रांची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का शहर बनाया जाएगा। शहर के समेकित विकास के लिए हर सेक्टर का सहयोग लिया जाएगा।

कार्यशाला में उभर कर आने वाला विचार इस कार्य में पथ प्रदर्शक साबित होगा।

स्मार्ट सिटी होगी रांची की यूएसपी : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि स्मार्ट सिटी रांची की यूएसपी होगी, इसे इसी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यह शहरी विकास का इंजन होगा।

उन्होंने स्मार्ट सिटी कारपोरेशन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि संबंधित क्षेत्र के विकास में पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाए।

इसके विकास आइटी आधारित हो, कार्बन फ्री जोन हो। उन्होंने शहरों को स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य कर रहे स्टेक होल्डर के साथ समन्वय कर इसे मॉडल स्मार्ट सिटी का स्वरूप देने का टास्क अफसरों को सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.