Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, बोले-कांग्रेस ने सिर्फ वायदे किए, दिया कुछ भी नहीं

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को छत्तीसगढ़ में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:55 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, बोले-कांग्रेस ने सिर्फ वायदे किए, दिया कुछ भी नहीं
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, बोले-कांग्रेस ने सिर्फ वायदे किए, दिया कुछ भी नहीं

रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को छत्तीसगढ़ में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। सूरजपुर, बलरामपुर, बेमतारा और दुर्ग के वैशालीनगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान रघुवर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, पिछले 55 साल कांग्रेस ने सिर्फ वादे और नारे में निकाल दिए, दिया कुछ भी नहीं।

loksabha election banner

काग्रेस ने देश को एक ही चीज दी है, वह है भ्रष्टाचार। इसमें काग्रेस को कोई पछाड़ नहीं सकता। काग्रेस का सिर्फ एक एजेंडा है मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री ने युवाओं पर ध्यान दिया, उनके रोजगार पर ध्यान दिया। भाजपा की जनहित नीतियों के कारण ही देश के सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने चिंता की। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना पेश की। अब गरीब परिवार का पाच लाख तक का इलाज मुफ्त हो रहा है।

पूरे देश में शौचालय बन रहा है। उज्ज्वला योजना भी प्रधानमंत्री की देन है। उनके द्वारा गरीबों के लिए किए जा रहे यही काम काग्रेस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कहा, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ काम पर विश्वास करती है। छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड भाजपा की देन है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ का विकास करके दिखाया, यहा की अन्न वितरण प्रणाली की तारीफ पूरी दुनिया ने की। काग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में किसानों से अनाज की सिर्फ 10 फीसद खरीदारी होती थी।

रमन सिंह सरकार में 70 फीसद खरीदारी होती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। यहा विकास का पहिया न रुके इसलिए जरूरी है कि आप एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनाएं। रघुवर ने कहा कि आदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी भाजपा है। पहली बार आदिवासी मंत्रालय अटल जी के शासनकाल में बना था।

आदिवासी समाज के शहीदों को पहली बार भाजपा ने सम्मान दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे जमशेदपुर में एक मजदूर थे। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है कि मजदूर मुख्यमंत्री बन सकता है। क्या यह काग्रेस में संभव है? चुनाव में काग्रेस कहती है कि मेरा हाथ जनता के साथ। चुनाव के बाद काग्रेस का हाथ, जनता की गर्दन के साथ।

काग्रेस ने अंग्रेजी के हर लेटर के अनुसार घोटाला किया है। ए से आदर्श, बी से बोफोर्स, सी से कोयला घोटाला, डी से दामाद घोटाला। सोनिया गाधी, राहुल गाधी, प्रियंका गाधी हर किसी को सरकारी बंगला मिला हुआ है। क्या नरेंद्र मोदी के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी बंगला मिला है। कहा, राहुल गाधी सुबह कुछ तो शाम को कुछ और कहते हैं। ऐसा व्यक्तिदेश को चलाने का सपना देखता है। सोचिए देश का क्या होगा?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.