बच्चों में डालें व्यायाम की आदत, डायबिटीज के प्रभाव से बचाएं
शुक्रवार को लायंस क्लब रांची के द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों को मधुमेह के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।
जागरण संवाददाता, रांची : लायंस इंटरनेशनल क्लब के आह्वान पर विश्व मधुमेह जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिलापाल माधव लखोटिया के नेतृत्व में सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। बताया गया कि विश्व में डायबिटीज जैसा जानलेवा रोग अपनी जड़ फैलाता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि लोग जागरूक नहीं होंगे, तो भारत मधुमेह की राजधानी में परिणित हो जाएगा। यह युवाओं में भी तेजी से फैल रहा है। डॉ. छाबरा के अनुसार टाइप वन डायबिटीज बच्चों में बहुत तेजी से फैल रही है। अगर बच्चों को इस बीमारी से बचना है, तो पूरे दिन में से सिर्फ एक घटा स्पोर्ट्स या कसरत जरूर करना चाहिए। डॉ. अजय छाबरा ने विद्यालय के 500 बच्चों और 100 से अधिक लायन सदस्यो को मधुमेह के प्रति जागरूक किया। स्लाइड शो एवं प्रेजेंटेशन कर के टाइप वन एवं टाइप 2 डायबिटीज के बारे में काफी तथ्यों को रखा। साथ ही इसके लक्षण, रोकथाम और बचाव के तरीके बताए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात कही। कहा कि हर स्कूल में लंच में पाच दिन रोटी और हरी सब्जी लाना अनिवार्य करना चाहिए। एक दिन कुछ भी लाने के लिए बच्चों को फ्री करना चाहिए। महीने में एक बार आप जंक फूड ले सकते हैं। बाकी बचे दिन हेल्दी फूड लें, तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। बच्चों ने पूछे सवाल
सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर अजीत और फादर सुपीरियर इग्निस लकड़ा ने इस कार्यक्रम की प्रशसा करते हुए कहा कि आज के यूथ को इन बातों की जानकारी होना आवश्यक है, जिनसे एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। संचालन रौनक सिंह एवं विनोद सिंह ने किया। इस अवसर पर स्कूल के काफी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। गंभीर सर एवं संजय टोप्पो ने मंच का संयोजन किया। कार्यक्रम में जिलापाल माधव लखोटिया ने स्वागत भाषण दिया। द्वितीय उपजिलापल राजेश गुप्ता, पूर्व जिलपाल वीके महेंद्रू, सतीश भार्गव, प्रकाश अरोड़ा, शुभ्रा मजूमदार,दीपक कुमार, विनोद सिंह ,सतीश गुप्ता,नम्रता ,सुनिता, बिंटू,राजकुमारी जी, पूनम,गीता,शोभना, विनीता शरण,अनिल बुद्धिराजा,संजय,अविनाश दूबे,संजीव,मुकेश,विकास दीवान,नंदलाल विश्वास, सिद्धार्थ घोष,जमुना प्रसाद ,आशीष खेमकाआदि सदस्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रंजीत ने किया।