Move to Jagran APP

काग्रेस की चुनाव कमेटी में 30 लोगों के नाम, महासचिव अशोक गहलोत ने जारी की सूची

अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:35 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:35 AM (IST)
काग्रेस की चुनाव कमेटी में 30 लोगों के नाम, महासचिव अशोक गहलोत ने जारी की सूची
काग्रेस की चुनाव कमेटी में 30 लोगों के नाम, महासचिव अशोक गहलोत ने जारी की सूची

राची। अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। समिति उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव तक की गतिविधियों में शामिल रहेगी। इस कमेटी में सबसे पहला नाम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का है। इसके अलावा सभी पूर्व अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और पूर्व में विधायक दल के नेता रह चुके लोगों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है।

loksabha election banner

इलेक्शेन कमेटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी की स्वीकृति मिल चुकी है। अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने जो सूची जारी की है उसमें निम्न लोग शामिल हैं। डॉ. अजय कुमार - प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष, आलमगीर आलम- काग्रेस विधायक दल के नेता, सुखदेव भगत- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदीप बलमुचु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सरफराज अहमद- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, फुरकान अंसारी- काग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता, राजेंद्र प्रसाद सिंह-काग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता, मनोज यादव- काग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता,

आमिर हाशमी- एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष, गौरव सिंह- युवा काग्रेस अध्यक्ष, गुंजन सिंह- महिला काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदि नाम शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त अन्य नामों में

नील नाथन, रामेश्वर उराव, धीरज साहू, सुबोधकात सहाय, अजय कुमार दुबे, जयप्रकाश गुप्ता, तिलकधारी सिंह, शकील अख्तर, अभिलाष साहू, कामेश्वर बैठा, सुशील मराडी, अरुण उराव, प्रणव झा, अशोक चौधरी, रमा खलखो, कमलेश महतो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, रविंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देगी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, राची : झारखंड प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियानों की चर्चा करते हुए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मिशन 2019 के तहत पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। हम जनसंपर्क कर गाव-गाव में आम लोगों के साथ बैठक करेंगे और इस क्रम में पार्टी की ओर से कम से कम पाच सदस्यों की कमेटी तैयार की जाएगी। काग्रेस की सभी इकाइयों को इस अभियान से जोड़ने की बात भी उन्होंने कही। डॉ. अजय कुमार विधानसभा सभागार में प्रदेश काग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि समय-समय पर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने का निर्णय लेती रही है। यह अभियान राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू हुआ है और इसमें हम जनता का सहयोग लेंगे। पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने कहा कि राहुल गाधी के निर्देश पर आम लोगों के बीच संगठन पहुंच रही है। इस निर्देश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। बैठक में सुबोधकात सहाय, डॉ. रामेश्वर उराव, फरकान अंसारी, केएन त्रिपाठी, लाल किशोरनाथ शाहदेव, गुंजन सिंह, अजय दुबे, कुमार गौरव, रविंद्र सिंह, सुरेश बैठा, संजय पाडेय आदि मौजूद थे।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.