Move to Jagran APP

दीपावली पर झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लेंः रघुवर

सीएम रघुवर दास ने ट्वीट में लिखा है कि दीपावली के अवसर पर आइए हम झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लें।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 03:41 PM (IST)
दीपावली पर झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लेंः रघुवर
दीपावली पर झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लेंः रघुवर

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट में लिखा है कि दीपावली के अवसर पर आइए हम झारखंड से गरीबी मिटाने का प्रण लें। झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हमारे भाई बहनों के जीवन में समृद्धि आए, इसी कामना के साथ आप सभी को दीपावली की अनंत मंगलकामनाएं। 

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा से मिले रघुवर दास
सीएम रघुवर ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मिले और दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं दी।

 

गौरतलब है कि दीपावली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। भगवान राम जब असुरराज रावण को मारकर अयोध्या नगरी वापस आए, तब नगरवासियों ने अयोध्या को साफ-सुथरा करके रात को दीपकों की ज्योति से दुल्हन की तरह जगमगा दिया था। तब से आज तक यह परंपरा रही है कि, कार्तिक अमावस्या के गहन अंधकार को दूर करने के लिए रोशनी के दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।

झारखंड में पहली बार जिला स्तर के मीडिया प्रतिनिधियों को भी मुख्यमंत्री रघुवर दास की तरफ से दीपावली एवं छठ के अवसर पर शुभकामना संदेश देने के लिए कार्ड भेजे जा रहे हैं।

सीएम ने गुरुद्वारा में माथा टेका
सीएम ने जमशेदपुर के इंदिरानगर गुरुद्वारे में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे स्किल ट्रेनिंग सेंटर के बारे में जानकारी ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें बधाई। 

छठ से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई के निर्देश 
सीएम रघुवर ने जमशेदपुर के विभिन्न घाटों का दौरा किया। छठ से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.