अगले वर्ष छुट्टियां होंगी कम, अवसरों पर भी कुठाराघात
2018 की तुलना में 2019 छुट्टियों के मामले में नुकसान वाला रहेगा, आधा दर्जन छुट्टियां तो सिर्फ रविवार के दिन पड़ेगी।
रांची, जेएनएन। छुट्टियों की सूचना आम तौर पर लोगों को खुशी प्रदान करती है। लेकिन अगले वर्ष-2019 को मिलने जा रही छुट्टियां सरकारी कर्मियों के चेहरे पर उतनी मुस्कान नहीं ला पाएगी जितनी इस वर्ष मिली। साल 2019 इस वर्ष की तुलना में छुट्टियों में नुकसान वाला रहेगा। 2018 की तुलना में आधा दर्जन छुट्टियां तो सिर्फ रविवार को पड़ने के कारण सरकारी कर्मियों को अलग से नहीं मिलेगी।
राज्य सरकार अगले वर्ष की छुट्टियों को शीघ्र ही अधिसूचित करने जा रही है। पिछले वर्ष एक भी ऐसा पर्व नहीं आया जो रविवार को पड़ा हो और इस कारण सभी पर्वो का लाभ कर्मियों को मिला था। वर्ष 2019 में 21 राजपत्रित अवकाश, 10 कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश और एक दिन बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी को लेकर बंद की अधिसूचना राज्य सरकार शीघ्र ही कर सकती है। छुट्टियों के साथ छुट्टी के मौके कम हुए वर्ष-2018 में एक-दो दिन की छुट्टी के बाद एक कार्य दिवस और फिर शनिवार या रविवार का संयोग कई बार बैठा। इससे एक-दो दिन की छुट्टी लेकर कर्मियों को पांच-पांच दिन की छुट्टी का मजा उठाने के मौके कई बार मिले।
अभी दुर्गा पूजा के दौरान ही मंगलवार से शुक्रवार तक चार दिन की सरकारी छुट्टी थी और इसके बाद शनिवार-रविवार। कुल मिलाकर सोमवार की छुट्टी लेकर सचिवालय कर्मियों ने नौ दिनों की छुट्टी का मजा उठाया था क्योंकि दो दिन पहले भी छुट्टी थी। ऐसे अवसर 2019 में कम ही मिल रहे हैं।
रविवार को पड़ने वाली महत्वपूर्ण छुट्टियां
बसंत पंचमी - 10 फरवरी, रविवार
अंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल, रविवार
हूल दिवस - 30 जून, रविवार
कलश स्थापना- 20 सितंबर, रविवार
महाअष्टमी - 6 अक्टूबर, रविवार
दीपावली - 27 अक्टूबर, रविवार
छठ - 03 नवंबर, रविवार
ईद-ए-मिलाद - 10 नवंबर, रविवार
पांच दिवसीय कार्यालयों में शनिवार की छुट्टियों से नुकसान
राज्य सचिवालय समेत कई कार्यालयों में पांच दिन कार्यदिवस होते हैं और इन कार्यालयों में शनिवार को मिलनेवाले अवकाश नहीं मिल पाएंगे।
गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी, शनिवार
रामनवमी - 13 अप्रैल, शनिवार
बुद्ध पूर्णिमा - 18 मई, शनिवार
जनमाष्टमी - 24 अगस्त, शनिवार
छठ (संध्या अर्घ्य) - 02 नवंबर, शनिवार
राजपत्रित अवकाश
गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी, शनिवार
महाशिवरात्रि : 04 मार्च, सोमवार
होलिका दहन : 20 मार्च, बुधवार
होली : 21 मार्च, गुरुवार
सरहुल : 08 अप्रैल, सोमवार
रामनवमी : 13 अप्रैल, शनिवार
महावीर जयंती : 17 अप्रैल, बुधवार
गुड फ्राइडे : 19 अप्रैल, शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा : 18 मई, शनिवार
ईद-उल-फितर : 05 जून, बुधवार
ईद-उल-जोहा (बकरीद) : 12 अगस्त, सोमवार
स्वतंत्रता दिवस : 15 अगस्त, गुरुवार
जन्माष्टमी : 24 अगस्त, शनिवार
करमा पूजा : 9 अगस्त, सोमवार
मुहर्रम : 10 सितंबर, मंगलवार
महात्मा गांधी जयंती : 2 अक्टूबर, बुधवार
महानवमी : 07 अक्टूबर, सोमवार
विजया दशमी : 08 अक्टूबर, मंगलवार
छठ (सायं अर्घ्य) : 02 नवंबर, शनिवार
गुरुनानक जयंती : 12 नवंबर, मंगलवार
क्रिसमस : 25 दिसंबर, बुधवार
कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश
सोहराय : 12 जनवरी, शनिवार
मकर संक्रांति : 14 जनवरी, सोमवार
संत रविदास जयंती : 19 फरवरी, मंगलवार
मजदूर दिवस : 01 मई, बुधवार
रथ यात्रा : 04 जुलाई, गुरुवार
गणेश चतुर्थी : 02 सितंबर, सोमवार
विश्वकर्मा पूजा : 17 सितंबर, मंगलवार
महासप्तमी : 05 अक्टूबर, शनिवार
भातृ द्वितिया/चित्रगुप्त पूजा : 29 अक्टूबर, मंगलवार
बिरसा मुंडा जयंती : 15 नवंबर, शुक्रवार