पूर्व मंत्री एनोस एक्का के सिमडेगा की 77 डिसमिल जमीन पर ईडी का कब्जा
झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में आय से अधिक संपत्ति के मामले में अब तक पूर्व मंत्री एनोस एक्का की 150 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय जब्त कर चुका है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 01:56 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। कोलेबिरा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का की रांची, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी व राजगंज, दिल्ली व हरियाणा के मकान के बाद अब सिमडेगा की 77 डिसमिल जमीन पर ईडी ने कब्जा किया है। कब्जे की यह कार्रवाई ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को की।
उक्त संपत्ति पर ईडी ने सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए बोर्ड लगा दिया है। इसकी विधिवत जानकारी सिमडेगा प्रशासन को भी दी गई है ताकि उक्तजमीन की खरीद-बिक्री न हो सके। अब तक जब्त की गई एनोस एक्का की पूरी संपत्ति की कीमत डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की है।
यह संपत्ति पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने खुद के व अपनी पत्नी के नाम पर बनाई थी। मनी लाउंड्रिंग का यह मामला वर्ष 2006 से 2008 के बीच का है। तब मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे एनोस एक्का ने दिल्ली, गुरुग्राम, जलपाईगुड़ी में संपत्ति अर्जित की थी, जिसे ईडी ने जब्त किया था। अब एक-एक कर सभी संपत्तियों पर ईडी कब्जा कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें