Move to Jagran APP

झारखंड में एक साथ नहीं होंगे लोकसभा व विधानसभा चुनाव: लक्ष्मण गिलुवा

विपक्ष के गठबंधन पर लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि यह महागठबंधन, महाठगबंधन साबित होगा। गिलुवा ने रन फॉर यूनिटी की भी चर्चा की।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 06:51 PM (IST)
झारखंड में एक साथ नहीं होंगे लोकसभा व विधानसभा चुनाव: लक्ष्मण  गिलुवा
झारखंड में एक साथ नहीं होंगे लोकसभा व विधानसभा चुनाव: लक्ष्मण गिलुवा

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग ने भी एक साथ चुनाव कराने में असमर्थता व्यक्त की। झारखंड में दोनों चुनाव अपने नियत समय पर ही होंगे। गिलुवा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और लोकसभा प्रभारियों की बैठक में संगठन से जुड़े कामकाज पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से बूथ स्तर पर 19 तरह के टास्क सौंपे थे। सभी टास्क पर बेहतर कार्य हुआ है। झारखंड में 25 हजार से अधिक फोटोयुक्तबूथ कमेटियों का गठन हो गया है। प्रदेश नेतृत्व बूथ स्तर की इस उपलब्धि से पूरी तरह से संतुष्ट है। कहा, बूथ कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है अब इस कमेटी में महिला व युवा मोर्चा के साथ-साथ आदिवासियों व दलितों को भी शमिल किया जा रहा है। बूथ में सदस्यों की संख्या अब 11 से बढ़कर 25 हो गई है।

वहीं, झारखंड में भाजपा के सत्यापित सदस्यों की संख्या 23 लाख से बढ़कर 25 लाख हो गई है। कहा, भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विश्वास है कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। विपक्ष के गठबंधन पर गिलुवा ने कहा कि यह महागठबंधन, महाठगबंधन साबित होगा। गिलुवा ने रन फॉर यूनिटी की भी चर्चा की। कहा, 31 अक्टूबर को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। इस दिन गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस दिन झारखंड के सभी जिलों में मैराथन दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता भी इसमें सहभागी बनेंगे। इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय के लिए शहीदों की जन्मस्थली एवं सरना स्थलों की मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह कार्यक्रम नौ से 11 जनवरी तक सभी पंचायतों में चलेगा। 17 को प्रखंड मुख्यालय और 19 जनवरी को जिला मुख्यालय में मिट्टी लाई जाएगी। 23 जनवरी को यह मिट्टी संग्रहालय के लिए सौंपी जाएगी।

गिलुवा ने हेमंत की यात्रा पर कसा तंज, सुदेश पर बोले ठीक है

झामुमो और आजसू की यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की राय जुदा है। झामुमो की संघर्ष यात्रा को गिलुवा ने फ्लॉप यात्रा बताया है। कहा, कोल्हान में कई जगह तो भीड़ न जुटने के कारण हेमंत सोरेन मंच से नीचे आ गए। वहीं, आजसू की यात्रा और सुदेश द्वारा राज्य सरकार पर साधे जा रहे निशाने पर कहा 'ठीक है'। सवाल दोहराने पर आजसू को सहयोगी दल बताया और कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.