Move to Jagran APP

कांग्रेसियाें ने घेरा सीबीआइ का दफ्तर, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

सीबीआइ के मामले में केंद्र सरकार की दखलंदाजी का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 04:30 PM (IST)
कांग्रेसियाें ने घेरा सीबीआइ का दफ्तर, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
कांग्रेसियाें ने घेरा सीबीआइ का दफ्तर, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

रांची, जेएनएन। रांची के सीबीआइ में चल रही खींचतान के बीच सोमवार को झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची के सीबीआइ कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय का घेराव करते समय कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीबीआइ के मामले में दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सरकार जानबूझकर सीबीआइ में विवाद खड़ा कर रही है।

loksabha election banner

इससे पहले बीते दिन रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित रांची महानगर असंगठित कामगार कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा था कि भाजपा सरकार के नोटबंदी के बाद ठेका मजदूर भूखमरी के कगार पर हैं। आए दिन आत्महत्या जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों का सुनने वाला कोई नहीं है।

खासकर ठेका मजदूर, फुटपाथ दुकानदार, ऑटो चालक व रिक्शा चालकों की समस्याएं दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। पिछले चार वर्षों में राहुल गांधी सभी तरह के मजदूरों से मिलते रहे हैं। उनकी समस्याओं को देखते हुए उन्होंने पिछले वर्ष असंगठित कामगार कांग्रेस का गठन किया, ताकि वे मजदूरों से जुड़े रहें। कहा, दीपक ओझा व राजेश ठाकुर मजदूरों का समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। इनके नेतृत्व में मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें असंगठित कामगारों के समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा था कि कामगार कांग्रेस से दर्जी जोडऩा है न कि फर्जी। संगठन, मोर्चा व विभाग के प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, मजदूरों की समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं। सरकार के पदाधिकारी उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पूंजीपति लगातार उनका शोषण कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि कामगार कांग्रेस के हर आंदोलन में रांची महानगर कांग्रेस का साथ रहेगा। आने वाले समय में उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। इस अवसर पर कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक ओझा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश असंगठित कांग्रेस के सचिव प्रेम कुमार, राज्य समन्वयक नूरजहां खान वारसी, वीणा सिंह, सीएस ओझा, राकेश सिंह समेत कई उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.