Move to Jagran APP

'इलाका किशोरगंज' फिल्म में दिखेगी झारखंड की खूबसूरती

शुक्रवार को इलाका किशारेगंज फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फिल्म किशाोरगंज मोहल्ले की क्राइम की घटना पर आधारित है।

By Edited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 07:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:09 AM (IST)
'इलाका किशोरगंज' फिल्म में दिखेगी झारखंड की खूबसूरती
'इलाका किशोरगंज' फिल्म में दिखेगी झारखंड की खूबसूरती

रांची, जासं। अब रांची के किशोरगंज को देश जानेगा। दो दशक पहले के इस इलाके के अपराध को फिल्माया गया है। शुक्रवार को फिल्म का प्रीमियर कार्निवाल में हुआ। मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रीमियर के मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा मेयर आशा लकड़ा व उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय भी प्रीमियर में उपस्थित थे। सीएम ने फिल्म देखने के बाद सराहा। रांची शहर पर्दे पर कितना खूबसूरत दिखता है, यहां झरने कितने सुंदर दिखते हैं, इसे देखने के लिए इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

loksabha election banner

झारखंड की खूबसूरती को कैमरे में बहुत ही सुंदर ढंग से कैद किया गया है। फिल्म का प्रदर्शन दो नवंबर को पूरे देश में एक साथ होगा। निर्देशन जे नूतन पंकज ने किया है। फिल्म में मुख्य अभिनेता, अभिनेत्री व अन्य कलाकार झारखंड के हैं। फिल्म किशोरगंज के पुराने इतिहास पर बनी है। फिल्म में प्राय: हर कलाकार अनाथ है। मुख्य कलाकार से लेकर सह कलाकार तक।

कह सकते हैं, यह अनाथों की समस्याओं को उठाती है। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर दिलेश्वर लोहरा ने काफी मेहनत की है। पर्दे पर उनकी मेहनत दिखती भी है। एक दो सीन में भी वे दिखाई देते हैं। तेज कंप्यूटर्स, मा देवड़ी मोशन पिक्चर्स और अनुकीर्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म बनी है। फिल्म में छह गाने हैं। छायाकन साहिल जे अंसारी का और कोरियोग्राफी चिराग जवेरी का है।

फिल्म में एक्शन साउथ के फाइटर सतीश का है, जो 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म के सारे फाइट सीन साउथ स्टाइल में है। वहीं गानों की रिकॉर्डिंग मुंबई में हुई, जिसमें बॉलीवुड सिंगर देव शर्मा, स्वाति शर्मा और दीपाली सेठ ने अपनी आवाजें दी हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रूपेश अग्रवाल, माला देवी और लीलावती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.