Move to Jagran APP

सूरज मंडल हुए भाजपा में शामिल

कभी झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के करीबी रहे वर्तमान में झारखंड विकास दल के अध्यक्ष सूरज मंडल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 06:04 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 06:04 AM (IST)
सूरज मंडल हुए भाजपा में शामिल
सूरज मंडल हुए भाजपा में शामिल

रांची : कभी झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के करीबी रहे वर्तमान में झारखंड विकास दल के अध्यक्ष सूरज मंडल ने रविवार को अपने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही उन्होंने अपने दल का भी भाजपा में विलय कर दिया।

loksabha election banner

मंडल के अलावा कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, रड़गांव काली मंदिर के महंत सीताराम बाबा, आप पार्टी के रांची जिला संयोजक सुनील कुमार सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी घसिया उरांव सहित झामुमो, झाविमो, कांग्रेस और आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर सूरज मंडल ने झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि हमने झारखंड आंदोलन की लड़ाई राज्य के लिए लड़ी थी, न कि किसी परिवार के बेटा, बहू के सुख के लिए। आंदोलन की पीड़ा मुझे लगातार सता रही थी।

मैंने शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली और विकसित हुआ है। कोई भी ताकत उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती, क्योंकि देश की जनता उनके साथ खड़ी है।

कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं विचारधारा है। वहीं, महंत सीताराम बाबा ने कहा कि भाजपा धर्म और संस्कृति के संरक्षण की बात करती है।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मंत्र है। सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश की जनता को अब सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।

प्रदेश में रघुवर दास के नेतृत्व में विकसित झारखंड का सपना साकार हो रहा है। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज देश में तोड़ने और जोड़ने वालों के बीच लड़ाई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री हेमंत दास, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

इन्होंने भी भाजपा की सदस्यता

अरुण मंडल, मनोज कुमार, राजन सिंह, नंदलाल साहू, विक्रम मंडल, कलाचंद बेसरा, प्रयाग वर्मा, राजनाथ ठाकुर, प्रमोद चौधरी, बिहारी शर्मा, आकाश देशप्रेमी, गणेश सिंह, मनोज पाठक, मुकेश सिंह, विश्वकर्मा चौहान, बीरबल सेन, उपेंद्र सरदार, रोपना महली, सुशेन सरदार, सुनील मुंडा, औनी नायक, अनिल भगत, सिकंदर ठाकुर, शाहदेव यादव, पवन राणा, विशाल भदानी, शंकर ठाकुर, शांति प्रिया, संजय साव, दीपक गुप्ता, अभिषेक रंजन, ¨रकी देवी, मनोज साव सहित अन्य शामिल हैं।

रिश्वत कांड में उछला था नाम :

सूरज मंडल का नाम सांसद रिश्वत कांड में भी उछला था। आरोप था कि तत्कालीन नरसिंह राव की सरकार बचाने के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पार्टी के तीन सांसदों सूरज मंडल, साइमन मरांडी और शैलेंद्र महतो ने रिश्वत ली थी। भाजपा इन नेताओं पर झारखंड आंदोलन को बेचने का आरोप लगाती रही है। हालांकि, आज भाजपा में सूरज मंडल के शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के नेताओं ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इन्कार किया। जबकि सूरज मंडल ने कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.