Move to Jagran APP

दुर्गापूजा : ओसीसी पंडाल में लुभाएगा हंसों का जोड़ा, रेलवे स्‍टेशन पर आदिवासी संस्‍कृत‍ि की झलक

राजधानी रांची में दुर्गापूजा पंडालों की थीम सामाजिक संदेशों से लेकर सरोकारों से ओत-प्रोत दिख रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 03:04 PM (IST)
दुर्गापूजा : ओसीसी पंडाल में लुभाएगा हंसों का जोड़ा, रेलवे स्‍टेशन पर आदिवासी संस्‍कृत‍ि की झलक
दुर्गापूजा : ओसीसी पंडाल में लुभाएगा हंसों का जोड़ा, रेलवे स्‍टेशन पर आदिवासी संस्‍कृत‍ि की झलक

रांची, जासं। कलश स्थापना के साथ ही शहर दुर्गापूजा के रंग में आहिस्ते-आहिस्ते रंगने लगा है। इसके साथ ही विभिन्न पंडालों का निर्माण भी अब अपने अंतिम चरण में है। विभिन्न थीमों पर बन रहे पंडाल अलग-अलग सामाजिक संदेश देने के साथ देश की सांस्कृतिक विभिन्नताओं को भी दर्शाने का काम करेंगे।

loksabha election banner

राजस्थान मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति में राजस्थानी संस्कृति का स्वरूप दिखेगा, तो श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में भूटान स्थित बुद्ध मंदिर दिखेगा। वहीं रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति झारखंड और आदिवासी संस्कृति का जीवंत स्वरूप प्रदर्शित करती नजर आएगी। ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति का पंडाल लगभग पूरा हो चुका है। इसमें हंसों के जोड़े के जीवंत स्वरूप को पंडाल में उभारा गया है।

अलग थीम, अलग अंदाज : शहर के पंडालों में महाशक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति -महाभारत काल,  गीतांजलि क्लब -बाहुबली सिनेमा की झांकी, हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति-लक्ष्मण झूला,  युनाइटेड क्लब-स्वर्ग लोक और गांधी नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा राजस्थान के राधाकृष्ण मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

पूरा हो चुका है 80 फीसद कार्य : दुर्गा पूजा को लेकर शहर में पंडाल निर्माण कार्य तेज है। अधिकतर पंडालों का लगभग 80 फीसद निर्माण हो गया है। समय कम रह गया है। इसके मद्देनजर कारीगरों की टीम दिन-रात एक कर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.