झारखंड सरकार के मुख्य सचिव बने रहेंगे सुधीर त्रिपाठी, केंद्र ने दिया तीन माह का एक्सटेंशन
केंद्र सरकार ने फिलहाल मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को तीन माह का सेवा विस्तार दिया है।
रांची, जेएनएन। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी अभी सेवा में बने रहेंगे। उन्हें केंद्र सरकार ने तीन का सेवा विस्तार दिया है। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
सरल स्वभाव के सुधीर त्रिपाठी ब्यूरोक्रेसी में भी लोकप्रिय हैं और केंद्र में इन्हें पसंद भी किया जाता है। भारत सरकार ने मुख्य सचिव को तीन माह का सर्विस एक्सटेंशन मंजूर किया है। वे 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे । इससे पहले राज्य सरकार ने मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी की उपयोगिता को देखते हुए उन्हें सेवा विस्तार देने को लेकर केंद्र से अनुरोध किया था।
बताया गया कि उन्हें फिलहाल तीन माह का अवधि विस्तार दिया गया है। अवधि विस्तार पाने वाले सीएस सुधीर त्रिपाठी ने इसी वर्ष 28 फरवरी को मुख्य सचिव का प्रभार लिया था।विवादों से दूर रहने वाले सुधीर त्रिपाठी का ट्रैक रिकार्ड खासा अच्छा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के बाद बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उनके कामकाज से खुश हैं।
यह भी पढ़ें : सरकार के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को मिल सकता है सेवा विस्तार