झारखंड के छह अपराधियों पर लगेगा गुंडा एक्ट, एक रांची-दो जमशेदपुर व तीन धनबाद के
उपायुक्त व एसपी की मौजूदगी में इन अपराधियों पर सीसीए लगाने का फैसला 29 सितंबर को परामर्शी पर्षद की बैठक में लिया जाएगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के मोहम्मद फिरोज कुरैशी सहित राज्य के छह अपराधियों पर गुंडा एक्ट (सीसीए) लगाने की तैयारी है। हालांकि, इसका फैसला 29 सितंबर को परामर्शी पर्षद की बैठक में लिया जाएगा। इसमें अपराधियों के साथ-साथ संबंधित जिलों के उपायुक्त व एसपी भी उपस्थित रहेंगे। गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश संबंधित जिलों को भेज दिया है। जिनके नाम सीसीए बोर्ड को भेजे गए हैं, उनमें एक रांची के, दो जमशेदपुर के व तीन धनबाद के अपराधी हैं।
इनपर गुंडा एक्ट लगाने की है तैयारी
1. मोहम्मद फिरोज कुरैशी : कुरैशी मुहल्ला, लोअर बाजार, रांची।
2. राजा शर्मा : शिव मंदिर रोड, ओलीडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
3. मोहम्मद ङ्क्षरकु उर्फ अशरफ : मानगो, आजाद बस्ती, मदीना मस्जिद के सामने मानगो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
4. ऋतिक खान : कमरमकदुमी रोड, वासेपुर, बैंक मोड़, धनबाद।
5. प्रिंस खान : नवीनगर, कमरमकदुमी रोड, वासेपुर, बैंक मोड़, धनबाद।
6. एकबाल खान : कमरमकदुमी रोड, वासेपुर, बैंक मोड़, धनबाद।