जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपित जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 07:50 PM (IST)
रांची, जेएनएन। रातू थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम पीडि़ता के अपने जीजा ने ही दिया। रातू पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पीडि़ता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र का आरोपित बुधवार की रात साढ़े आठ बजे स्कूटी लेकर अपनी ससुराल आया और अपनी साली को लेकर अपने घर चला गया। इसी बीच श्मशान घाट के पास सुनसान स्थान का फायदा उठाकर एक टूटे हुए कमरे में ले गया और साली के विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया, तो मार डालूंगा। इसके बाद वह पीडि़ता को अपने घर ले गया और वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद आरोपी की पत्नी अपनी छोटी बहन को लेकर रातू थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। रातू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें