Move to Jagran APP

मानव तस्कर प्रभा मुनि ने पढ़ाई के नाम पर दस साल की मासूम का किया सौदा

मानव तस्कर प्रभा मुनि के विरुद्ध गुमला जिले के बसिया थाने में भी 10 अक्टूबर 2012 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 02:48 PM (IST)
मानव तस्कर प्रभा मुनि ने पढ़ाई के नाम पर दस साल की मासूम का किया सौदा
मानव तस्कर प्रभा मुनि ने पढ़ाई के नाम पर दस साल की मासूम का किया सौदा

राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली में गिरफ्तार मानव तस्कर प्रभा मिंज मुनि के विरुद्ध गुमला जिले के बसिया थाने में भी 10 अक्टूबर 2012 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह प्राथमिकी बसिया थाना क्षेत्र के रामडीह डाई टोली निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि उनकी दस साल की बेटी को कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन के नाम पर ले जाया गया और दिल्ली में ले जाकर उसका सौदा कर दिया गया। यह मामला अब तक अनुसंधान के अधीन है।

loksabha election banner

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता के घर पर 12 जुलाई, 2007 को गीता देवी, मरीस रौशन व बबली कुमारी पहुंचे। उस वक्त उनकी पुत्री दस साल की थी। आरोपितों ने कहा कि बच्ची का नाम वे लोग कस्तूरबा आवासीय स्कूल कामडारा में लिखवा देंगे। इसके बाद विश्वास में लेकर वे लोग बच्ची को ले गए। एक सप्ताह के बाद परिजन जब कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे तो वहां बच्ची का नाम ही अंकित नहीं था। बाद में पता चला कि बच्ची को दिल्ली में ले जाकर बेच दिया गया है। तब दिल्ली गए तो एनजीओ की मदद से छानबीन में बच्ची की खरीद-बिक्री के बारे में जानकारी मिली।

इन पर दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी
- गीता देवी: पति अमर बड़ाईक, रामडीह, कामडारा, गुमला।
- मरीस रौशन: सिलम हरिजन बस्ती, रायडीह, गुमला।
- बबली कुमारी: सिलम हरिजन बस्ती, रायडीह, गुमला।
- गीता: पिता दुर्जन बड़ाईक, लसिया किन्नीकला, बसिया, गुमला।
- प्रवीण कुमार सिंह: देसरी, वैशाली, बिहार।
- बामदेव: 48/72 पश्चिमी पंजाबी बाग, दिल्ली।
- रोहित मुनि: 48/72 पश्चिमी पंजाबी बाग, दिल्ली।
- प्रभा मुनि: पति रोहित मुनि, 48/72 पश्चिमी पंजाबी बाग, दिल्ली।

सिमडेगा में भी 2013 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
सिमडेगा के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में छह मई 2013 को मानव तस्करी, बाल श्रम आदि के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें भी दिल्ली के गोपाल बारला, लता लकड़ा, बीएस आजाद, प्रभा मुनि व रोहित मुनि आरोपित किए गए थे। यह मामला भी अब तक अनुसंधान के अधीन है।

मानव तस्करों की सूची में टॉप पर थी प्रभा मिंज
प्रभा मिंज सीआइडी से जारी मानव तस्करों की सूची में टॉप पर थी। उसका पूर्व में एक ऑडियो क्लिप भी जारी हुआ था। जारी ऑडियो में उसने अपनी गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे एक पुलिस अधिकारी को मैनेज करने की बात स्वीकारी है।

फेसबुक के माध्यम से प्रभा तक पहुंची पुलिस
प्रभा मिंज पुलिस के लिए वांछित थी। विशेष शाखा झारखंड की सोशल मीडिया सेल ने जब फेसबुक पर उसके अपडेट पोस्ट को देखा तो इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने प्रभा मिंज को गिरफ्तार किया। उसने फेसबुक पर झारखंड से लेकर दिल्ली तक के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर शेयर की थी। वहीं, अपनी बेटी की फिल्म का प्रमोशन भी किया था। प्रभा मिंज की बेटी दीपशिखा मिंज नागपुरी फिल्म व नागपुरी एलबम की अभिनेत्री है।
यह भी पढ़ेंः मानव तस्करी के पैसे से प्रभा मिंज ने खड़ी की करोड़ों की संपत्ति, चुनाव लड़ाने की थी तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.