Move to Jagran APP

पूजा पंडाल : निगम पार्क के पंडाल में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति

राजस्थान मित्र मंडल द्वारा इस बार भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल में राजस्थानी कलाकृति नजर आएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 07:38 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:38 AM (IST)
पूजा पंडाल : निगम पार्क के पंडाल में दिखेगी  राजस्थानी संस्कृति
पूजा पंडाल : निगम पार्क के पंडाल में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति

जागरण संवाददाता, रांची : राजस्थान मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति 1979 से दुर्गा पूजा करता आ रही है। समिति द्वारा इस साल राजस्थानी संस्कृति की थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बड़ा तालाब, सेवा सदन के निकट निगम पार्क में बनने वाली इस पंडाल के माध्यम से दर्शकों को राजस्थान की संस्कृति, रहन-सहन, लोक कला आदि की जानकारी मिलेगी। साथ ही पंडाल भारतीय सैनिकों को समर्पित रहेगा। साथ ही देश प्रेम को दिखाया जाएगा। पिछले 25 दिनों से कंटई के 18 कारीगरों की टीम पंडाल बनाने में लगी हुई है। पंडाल की चौड़ाई 20 फीट, लंबाई व ऊंचाई 45 फीट होगी। बांस व जूट की चादर से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जो पर्यावरण के लिए इको फ्रेंडली होगा। पंडाल के मुख्य द्वार के दोनों ओर राजस्थान की मुख्य सवारी दो विशाल ऊंट राजस्थान की गाथा बयां करेगी। पंडाल के अंदर जैसे ही दर्शक प्रवेश करेंगे उन्हें राजस्थान की संस्कृति का दीदार होगा। दर्शकों को पंडाल के अंदर राजस्थानी नृत्य, लोक कला, पेंटिंग, ऊंट आदि की झांकियां देखने को मिलेगी। 11 लाख की लागत से पंडाल बन रहा है।

loksabha election banner

भारत माता की थीम पर बनेगी मां दुर्गा की प्रतिमा

पंडाल के अंदर प्रवेश करते ही देशभक्ति की भावना प्रबल होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा को भारत माता की थीम पर बनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा भारतीय सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र सौंपते हुए उनका हौसला बढ़ाते हुए दिखेगी। मां दुर्गा सफेद साड़ी पहने रहेगी। साड़ी का बॉडर तिरंगे का होगा। पूजा परिसर में भक्तों को देश भक्ति की गीत सुनने को मिलेंगे। जहां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को समुद्री सीप से तराशा जाएगा। कंटई के मूर्तिकार अनुप डेढ़ लाख रुपये की लागत से 15 फीट ऊंची मां की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। पूजा आयोजन में लगभग 23 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। पंडाल के अंदर व बाहर की लाइटिंग भी देश भक्ति थीम पर होगी। पूजा परिसर में बच्चों के लिए झूला व खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए जाएंगे।

ये हैं समिति के सदस्य

आयोजन में संरक्षक विनय सरावगी, संयोजक उत्तम चितलागिया, बंटी साहू, प्रमोद बजाज, जयप्रकाश सिंघानिया, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री मंटू जालान, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, रमेश शर्मा, नटवर सिखवाल, बसंत मुरारका, मनोज बजाज, विष्णु नेहवाल, श्याम सुंदर सारस्वत, मदन सोनी, सुनील साबू, आशीष शर्मा, मनु शर्मा, सुभाष झुनझुनवाला, बाबू जैन, पिंटू शर्मा, डॉ. सुनील व्यास, मोहित गाड़ोदिया, संजय जाजोदिया, कमल शर्मा, योगेश सारस्वत, बंटी चौधरी, मिकी, प्रसन्न जैन, कमल अग्रवाल, प्रेमपाल शर्मा, आकाश शर्मा, अजय पारीक, रोमी जैसवाल, विनय जोशी, जीतू मेवाड़ा, अभय भदानी, शुभम पुरोहित, आकाश शर्मा, अमन पुरोहित, अरुण शर्मा, शकर झा, रोशन आदि सदस्य योगदान दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.