बदल रहा मौसम, रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान
जागरण संवाददाता, रांची : मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास होने लगा है।
जागरण संवाददाता, रांची : मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मौसम में हमारे शरीर में विद्यमान बात, पित्त व कफ के साम्यावस्था में परिवर्तन होने लगता है और हम बीमार पड़ते हैं। अब रात में एसी में नहीं सोएं। दिन में धूप से आएं तो तुरंत पानी नहीं पीएं। ये बातें बुधवार को जागरण प्रश्न-प्रहर में आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. कमलेश ने कही। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि दमा के मरीज को भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। समस्या बढ़े तो व्याघ्र हरिति की एक-एक चम्मच दो बार लेने से लाभ होगा। इसके अलावा कटकारी का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। प्रश्न और जवाब
-मुझे पाइल्स की समस्या है और बार-बार बुखार भी आता है। उपचार बताएं।
रितुराज कुमार, रांची
आप खान-पान का समय निश्चित करें। अर्शोधनी कटी और कोकायन वटी अर्श दो-दो गोली दो बार लें।
- मुझे बुखार रहता था। वह ठीक हो गया, लेकिन घुटने में दर्द रहता है।
जयगोविंद साव, बरियातू
आप योगराज गुगुल दो-दो गोली तथा गिलोच वटी एक-एक गोली सुबह-शाम लें। इससे आराम मिलेगा।
-मेरे कमर में बहुत दर्द रहता है। एलोपेथिक इलाज करवाया, लेकिन ठीक नहीं हुआ।
प्रशांत पाठक, रातू रोड
आप भारी सामान नहीं उठाएं। त्रयोदशोग गुगुल दो-दो गोली दो बार पानी के साथ लें।
- मेरे चेहरे पर बहुत फुंसियां निकल आई है। इससे दाग भी हो गया है। उपचार बताएं।
स्मृति सहाय, अशोक नगर
आप चेहरे पर कुमकुमादि तेल की धीरे-धीरे मालिश करें। अमृता गुगुल एवं आरोग्य वर्धनी दो-दो गोली एक बार लें।
-मुझे दमा की शिकायत है। उपचार बताएं?
उज्ज्वल कुमार-रातू
आप धूल-धुआं और सौंदर्य प्रसाधनों से दूर रहें। केटकारी वटी दो-दो गोली दो बार लें। श्वास कुठार रस दो-दो गोली भी दो-दो बार लें।