Move to Jagran APP

विकास कार्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा करेंगे मिशन 2019 : सीपी सिंह

भाजपा रांची महानगर जिला की कार्यसमिति बैठक रविवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:50 PM (IST)
विकास कार्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा करेंगे मिशन 2019 : सीपी सिंह
विकास कार्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरा करेंगे मिशन 2019 : सीपी सिंह

जागरण संवाददाता, रांची : भाजपा रांची महानगर जिला की कार्यसमिति बैठक रविवार को हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में हुई। मौके पर शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिए गए निर्देश को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम तय किए गए। इसमें 17 से 25 सितंबर के बीच सभी मंडलों में स्लम क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर सेवा कार्य करने, सभी मंडलों में बैठक कर बूथ समिति सत्यापन का कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लगातार स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर इसे जन अभियान बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि विकास कार्य एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिशन 2019 को पूरा करना है। स्वच्छता के लिए हमें अपने से शुरुआत करनी होगी। लोगों में हमें यह भाव पैदा करना होगा कि रांची हमारी है और उसे साफ रखने के लिए हमारा स्वयं का क्या योगदान है। बैठक की अध्यक्षता, स्वागत भाषण और विषय प्रवेश महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कराया।

loksabha election banner

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाडेय ने कहा कि अजेय भारत-अटल भाजपा तथा हमारा बूथ -सबसे मजबूत नारे के साथ हम 2019 की लड़ाई फतह करेंगे। बैठक को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पाडेय, विधायक जीतू चरण राम, महापौर आशा लकड़ा,उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन महानगर महामंत्री केके गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन राजू सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील शर्मा, वरुण साहु, जनार्दन शाह, सुनीता देवी, मंजू चौधरी, पंकज वर्मा, अजय अग्रवाल, प्रकाश साहु, सुजीत ऊराव, अनिता ऊराव,रमेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा, सुनील बौबी, गणेश साहु, देवेंद्र शर्मा, अनिता वर्मा, जितेंद्र सिंह पटेल, राधेश्याम केसरी, सुबेश पाडेय, राजेश सिंह, छत्रधारी महतो, जीतन यादव, विनोद महतो, रामलगन राम, बलसाय महतो, विरेंद्र बहादुर, सूरज साहु, भोला सिंह, कामेश्वर सिंह, रामजी प्रसाद, अजय गिरि, संतोष मिश्रा, डॉ सूर्यमणि सिंह, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, राधेश्याम सिंह, रामप्रसाद जालान, विशाल साहु, पप्पू जयसवाल, रौशन सिंह, शिवगोविंद पाडेय, रेणु सिंह, पुष्पा देवी, राजश्री जयन्ती, मंजू चौरसिया, वार्ड पार्षद अशोक यादव, अरुण झा, विनोद सिंह, नकुल तिर्की, राजा भट्टाचार्य, विनय राज, रीत राज, विनय सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.