Move to Jagran APP

नर सेवा से शुरू हुआ श्याम मंडल का वार्षिकोत्सव

रांची : श्री श्याम मंडल, रांची का 51 वां वार्षिकोत्सव नर-नारायण सेवा के साथ शुरू हुआ। चार दि

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:47 AM (IST)
नर सेवा से शुरू हुआ श्याम मंडल का वार्षिकोत्सव
नर सेवा से शुरू हुआ श्याम मंडल का वार्षिकोत्सव

रांची : श्री श्याम मंडल, रांची का 51 वां वार्षिकोत्सव नर-नारायण सेवा के साथ शुरू हुआ। चार दिवसीय उत्सव के पहले दिन गुरुवार को प्रात: 10 बजे अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य नारायण सेवा के लिए निकले। लोगों की सेवा की। भोजन कराया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया।

loksabha election banner

आरोग्य भवन स्थित करुणा आश्रम

मंडल के 30 सदस्य आश्रम में रहने वाले छोटे बच्चों के लिए प्यार लेकर पहुंचे। नवजात शिशुओं को दूध व बड़े बच्चों को फल एवं उनके लिए आईएसओ मिल्क के डब्बे का वितरण किया।

बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में वहां रहने वाले सभी पूजनीय वृद्धजनों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। आदर सहित सबको भोजन कराया गया। सभी वृद्धजनों ने 51 वें श्री श्याम महोत्सव के लिए शुभकामनाएं देते हुए श्याम देव का जयकारा लगाया। प्रसाद स्वरूप सभी वृद्धजनों के बीच फलों का भी वितरण किया गया।

इटकी स्थित राधा रानी कुष्ठ आश्रम

मंडल के सदस्य आश्रम में रहने वाले 200 कुष्ठ रोगियों की शुभकामना लेने कुष्ठ आश्रम पहुंचे। सभी को पूर्ण आदर सहित उनका मन पसंद भोजन कराकर एवं प्रसाद स्वरूप फल वितरण कर उनकी शुभकामना ली।

आवासीय बालिका विद्यालय

रानी सती मंदिर के निकट बालिका विद्यालय में बच्चियों को श्री श्याम प्रभु के प्रसाद स्वरूप उनके मन पसंद का भोजन कराया गया एवं सभी बच्चियों के बीच चॉकलेट भी बांटे गए। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें सुरेश चंद्र पोद्दार, चंद्र प्रकाश बागला, रमेश चंद्र सारस्वत, ज्योति पोद्दार, अंकित मोदी, सर्वेश बागला, नितेश लाखोटिया, सज्जन सराफ, विक्रम परसरामपुरिया, गौरव शर्मा, शिवरतन बियानी आदि उपस्थित थे।

आज निकलेगी शोभायात्रा

अपराह्न 4 बजे अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम प्रभु की विराट शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पालकी पर श्याम प्रभु विराजमान होंगे। तासा-बैंड पार्र्टी होगी। काफी संख्या में श्रद्धालु भजन गाते हुए चलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.