Move to Jagran APP

गामा सिंह के अंतिम अरदास में सजा विशेष दीवान

रांची : भाजपा नेता गामा सिंह के अंतिम अरदास के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृष्णानगर कॉलोनी स्थित

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:38 AM (IST)
गामा सिंह के अंतिम अरदास में सजा विशेष दीवान
गामा सिंह के अंतिम अरदास में सजा विशेष दीवान

रांची : भाजपा नेता गामा सिंह के अंतिम अरदास के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृष्णानगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत 11.30 बजे हुई। स्थानीय रागी जत्था भाई भरपूर सिंह एवं साथियों ने माटी को पुतरा कैसे नचत है, देखै देखै सुनै बोलै दउरिओ फिरत है. अपने करम की गत मैं क्या जानूं, मैं क्या जानूं बाबा रे..शबद गायन किया। आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं प्रसाद वितरण के साथ दो बजे दीवान की समाप्ति हुई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी एवं महासचिव रामकृष्ण मिढ़ा ने श्रद्धाजलि प्रकट की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, सरदार कुलदीप सिंह, पटना साहिब के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रोफेसर हरमिंदर वीर सिंह एवं परमजीत सिंह टिंकू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दीवान का संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने किया।

loksabha election banner

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि अंतिम अरदास के मौके पर सजाए गए इस दीवान में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उराव, सासद महेश पोद्दार, सासद रामटहल चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, साहेबगंज के विधायक अनंत ओझा, विधायक गंगोत्री कुजूर, चतरा के सासद सुनील कुमार सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, पूर्व सासद अजय मारू, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, पूर्व विधायक गुलशन अजमानी, मीरा मुंडा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, भाजपा नेता मनोज मिश्रा, गणेश मिश्रा, आदित्य साहू, सत्यनारायण सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा, सुनीता देवी, हेमंत दास, सुनील साहू, सुबोध सिंह गुड्डू, सुमन जी के अलावा जयसिंह यादव, ललित ओझा आदि मौजूद थे। दीवान की समाप्ति पर परिवार द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.