Move to Jagran APP

गामा सिंह के परिजनों से मिले सीएम, दी सांत्वना

रांची, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मंगलवार को दिवंगत भाजप

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 01:28 PM (IST)
गामा सिंह के परिजनों से मिले सीएम, दी सांत्वना
गामा सिंह के परिजनों से मिले सीएम, दी सांत्वना

रांची, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मंगलवार को दिवंगत भाजपा नेता गामा सिंह के आवास पर पहुंचे। उनके परिजन से मिलकर दिवंगत आत्मा की शाति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके परिजन से इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने का आग्रह किया।

loksabha election banner

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद को उनके परिवार वालों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही अपनी ओर से गहरी पीड़ा व संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पार्टी के कई गणमान्य नेता, कार्यकर्ता और परिवार वालों के साथ मोहल्ले के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर संजय सेठ, सत्यनारायण सिंह, शिवकुमार सिंह, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, हरविंदर सिंह बेदी, सुनीता देवी, राजू सिंह, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह पिंटू, नंदकिशोर अरोड़ा, भीम प्रभाकर, सुनील यादव, अशोक यादव, मुकेश मुक्ता, सुवेश पांडेय, फिरंगी साव, देवेंद्र शर्मा, रवींद्र शर्मा, गुरप्रीत सिंह, लीडर सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, रवनीत सिंह, मनजिंदर कौर, रवींद्र कौर, अमनदीप कौर, राजकुमार साहू, हरेंद्र सिंह, दिलीप साहू और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि भाजपा नेता गामा सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया था, जिसके बाद से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। गामा सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के भी सदस्य थे। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस मौके पर लोगों ने कहा कि गामा सिंह के योगदान को किसी भी हालत में भुलाया नहीं जा सकता है। वह समाज के सभी लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उन्होंने पार्टी के विकास के साथ-साथ कई प्रकार के सामाजिक कार्य भी किए। वह समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.