Move to Jagran APP

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने रांची के देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी जब भी रांची आते हैं, रांची-टाटा रोड के किनारे स्थित देवड़ी मंदिर अवश्य जाते हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 01:57 PM (IST)
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने रांची के देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने रांची के देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची, जेएनएन। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने देवड़ी मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की। धौनी जब भी रांची आते हैं, रांची-टाटा रोड के किनारे स्थित देवड़ी मंदिर अवश्य जाते हैं। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पूर्व कप्तान और वर्तमान भारतीय वन डे क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने मंगलवार को तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की। धौनी के साथ उनके दोस्त चिंटू लोहानी भी मौजूद थे। धौनी सुबह लगभग 11 बजे अपने वाहन से मंदिर पहुंचे। धौनी के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे, जो रांची से उन्हें एस्कॉर्ट कर मंदिर तक गए थे। मंदिर पहुंचते ही धौनी ने सबसे पहले शिवा नामक दुकानदार की दुकान से पूजा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री खरीदी। इसके बाद वे सीधे मंदिर में प्रवेश कर गए।

रांची-टाटा मार्ग पर स्थित देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी।

मंदिर में महेंद्र सिंह धौनी को पूजा-अर्चना मनोज पंडा ने करवाई। धौनी ने इसके एवज में उन्हें दक्षिणा भी दी। इस दौरान इस स्टार क्रिकेटर के प्रशंसकों की भीड़ मंदिर के आसपास जुट गई। प्रशंसकों ने धौनी के साथ फोटो भी खिंचवाई। धौनी ने सभी से बातें भी की। मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे तक रहने के बाद धौनी अपने दोस्त के साथ रांची के लिए निकल गए।

गौरतलब है कि धौनी जब भी रांची आते हैं तो वे देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जरूर जाते हैं। धौनी की मां देवड़ी में बहुत आस्था है। जब भारतीय टीम कभी भी रांची खेलने आती है, तो उसके कुछ अन्य खिलाड़ी भी यहां पूजा-अर्चना करने जरूर आते हैं। अब तक कई भारतीय खिलाड़ी यहां पर आकर मां सोलहभुजी की पूजा-अर्चना कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त जब धौनी कोई भी सीरीज खेलने जाते हैं तो भी वह मां देवड़ी के मंदिर में आकर मत्था टेकते हैं और भारतीय टीम की जीत की मंगलकामना करते हैं।

कप्तान को टीम मजबूत करने का पूरा समय मिलना चाहिए: धौनी
नए कप्तान को व‌र्ल्ड कप से पूर्व टीम बनाने के लिए पर्याप्त समय मिले इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ी। पर्याप्त समय मिले बिना मजबूत टीम का चयन मुमकिन नहीं। मैंने सही समय पर कप्तानी छोड़ी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित सीआइएसएफ कैंप के मोटिवेशनल कार्यक्रम में यह बातें कहीं।

इंग्लैंड में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर माही ने कहा कि टीम अच्छा कर रही है लेकिन पर्याप्त अभ्यास मैच नहीं खेलने के कारण बल्लेबाजों को लय हासिल करने में थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन यह सब चलता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि टीम इंडिया विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम है। सीरीज में इंग्लैंड ने अच्छा खेल दिखाया है। माही ने नारियल फोड़ कर टाइगर हट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सीआइएसएफ जवानों के अतिरिक्त उनके परिवार वालों ने भी माही से कई प्रश्न किए। किसी ने उनके खुश रहने का राज जानना चाहा तो किसी ने यह पूछा कि हीरो क्यों नहीं बने। माही ने उन्हें बताया कि क्रिकेट खेल कर हीरो बन पाया हूं अगर हीरो बनता तो क्रिकेट कैसे खेलता। खुश व शांत रहने का गुर बताते हुए माही ने कहा कि फिट रहो चुस्त रहो। आप फिट रहेंगे तब आप अपने काम का आनंद ले पाएंगे। इसलिए हर व्यक्ति को फिट रहना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः महेंद्र सिंह धौनी फिर बने झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.