बरियातू का काल्पनिक पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
इस बार दुर्गापूजा को लेकर शहर में विशेष तैयारी हो रही है। उम्मीद है कि पंडाल आकर्षण का केंद्र होंगे। बरियातू का पंडाल लोगों को लुभाएगा। 17 सितंबर को भूमि पूजन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में दुर्गापूजा की तैयारी जोरशोर से शुरु हो चुकी है। इस साल भी शहर में दर्जनों पंडाल दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगे। स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में इस साल काल्पनिक पूजा पंडाल बनेगा। पंडाल का निर्माण कार्य 19 सितंबर से शुरु होगा। भूमिपूजन 17 सितंबर को होगा। 50 फीट लंबे व चौड़े तथा 35 फीट ऊंचे काल्पनिक पंडाल दर्शकों को आकर्षित करेंगे। पंडाल के लिए लोहे के स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। फोम और फाइवर नेट के सहारे बंगाल के कारीगर पंडाल को तरासेंगे। पानी के उपर हंस पर पंडाल का निर्माण होगा। कुल चौदह विशाल हंस पंडाल के मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। जबकि पंडाल के अंदर दर्शक अंतरिक्ष का दीदार कर सकेंगे। पंडाल के अंदर व बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। कई झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। 11 लाख रुपये की लागत से पंडाल का निर्माण किया जाएगा। कोलकाता के 20 कारीगर लगे हुए हैं। मां की 16 फीट ऊंची प्रतिमा का भक्त दर्शन कर सकेंगे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यम सत्यदर्शी, प्रतीक , संजीव सिंह, अमित कुमार, सोनू सिंह, संजय कुमार, नवीन शर्मा, रितेश कुमार, भोलू सिंह, पप्पू, बिहारी, पवन, अनिल सिंह, रंजन सिंह, मंजीत सिंह, विवेक कुमार, अजय वर्मा, इंदू शेखर, पंकज, आलोक रंजन झा, विराट कुमार, अंजनी कुमार, लल्लू, विनोद सिंह, गौतम वर्मा, रेखा देवी आदि योगदान दे रहे हैं।
नई कार्यकारिणी का गठन
रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन 16 सितंबर को रांची प्रेस क्लब में किया जाएगा। 11 बजे दिन में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में 2018-19 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष मुनचुन राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए, 16 को नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। हालांकि बहुतेरे लोग उनसे इस्तीफा वापस लेने की अपील कर रहे हैं, लेकिन मुनचुन का कहना है कि नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।