Move to Jagran APP

तीज को लेकर लाइटवेट साडि़यां हैं महिलाओं की पसंद

रांची, जागरण संवाददाता। सावन के बाद कई त्योहार नजदीक आ जाते हैं उनमें से एक है तीज। जिसका महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। तीज 12 सितंबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार की तैयारी में महिलाएं जुट गई हैं। तीज को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। महिलाओं का कहना है कि इस अवसर पर सजने-संवरने से कैसे चूक सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 03:36 PM (IST)
तीज को लेकर लाइटवेट साडि़यां हैं महिलाओं की पसंद
तीज को लेकर लाइटवेट साडि़यां हैं महिलाओं की पसंद

रांची, जागरण संवाददाता। सावन के बाद कई त्योहार नजदीक आ जाते हैं उनमें से एक है तीज। जिसका महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। तीज 12 सितंबर को मनाई जाएगी। इस त्योहार की तैयारी में महिलाएं जुट गई हैं। तीज को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। महिलाओं का कहना है कि इस अवसर पर सजने-संवरने से कैसे चूक सकते हैं। ऐसे में गहने, कपड़े इत्यादि की खरीदारी शुरू हो गई है। परिवार की महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। ताकि तीज पर वे किसी से कम नजर नहीं आएं। बाजार में भी इन दिनों तीज के आने की रौनक देखी जा सकती है। तीज के उपहारों और जरूरी सामान की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। तीज का नई नवेली दुल्हनें ही नहीं, बुजुर्ग महिलाएं भी बेसब्री से इंतजार करती हैं।

loksabha election banner

इन साड़ियों की विशेष मांग : तीज को लेकर इन दिनों लाइटवेट साड़ियों का ट्रेंड चलन में हैं। लाइटवेट साड़ियों में जॉर्जेट, सिफॉन, क्रेप, कोटा, सुपरनेट आदि की विशेष मांग है। इनमें सिंगल बॉर्डर वाली साड़ी, प्लेन पोत, सिमर वर्क, लेस डिजाइन आदि महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।

सिल्क की भी है मांग : इन दिनों महिलाओं को फैंसी साडियों के साथ-साथ सिल्क की साड़िया भी काफी लुभा रही हैं। यूं तो सिल्क की साड़िया हमेशा से ही महिलाओं को भाती रही हैं, परंतु आजकल सिल्क की साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बन कर उभरी हैं। महिलाएं न सिर्फ इन्हें धार्मिक कार्यो में पहनती हैं बल्कि अब वे पार्टी-फंक्शन में भी इन्हें पहनने लगी हैं। तीज के लिए महिलाओं में सिल्क की साड़ियों की माग है उन्हें सिल्क की हैंडलूम वाली साड़िया खूब पसंद आ रही हैं। इन साड़ियों में रंगों की भरमार है। आपको जिस रंग और डिजाइन की साड़ी चाहिए मिल जाएगी। इन दिनों पिंक और पीच जैसे रंग ज्यादा चलन में है और तीज को देखते हुए महिलाएं लाल, हरे रंग की भी माग कर रही हैं। सिल्क की साड़ियों में खीचा सिल्क, हुपरा सिल्क, काजीवरम सिल्क, तसर सिल्क, चंदेरी सिल्क, बनारसी सिल्क, बंग्लोरी सिल्क, कोटा सिल्क, हाफ सिल्क और प्योर सिल्क भी चलन में है। कितनी कीमत :

लाइटवेट साड़ियों में

जार्जेट प्रिंट - 999 से 2000 तक

जार्जेट लेस 1200 से 2500 तक

सिफॉन - 1200 से 1800 तक

सिल्क हैंडलूम - 2000 से 5000 तक

सिल्क फैंसी - 2500 से 4500 तक तीज को ले साड़ियों की अच्छी सेल है। इन दिनों पूजा को ले नारंगी, लाल, हरा, मेरून आदि रंगों की ज्यादा मांग है। महिलाएं तीज के लिए विशेष कर शॉपिंग कर रही हैं।

- अनु महेश्वरी, विक्रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.