Move to Jagran APP

मंगल पाठ से गूंजा राणी सती मंदिर

रांची: श्री राणी सती मंदिर कमेटी का तीन दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:55 AM (IST)
मंगल पाठ से गूंजा राणी सती मंदिर
मंगल पाठ से गूंजा राणी सती मंदिर

रांची: श्री राणी सती मंदिर कमेटी का तीन दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ से राणी सती मंदिर गूंजता रहा। 701 सुहागिन महिलाओं ने लाल चुनड़ी पहनकर राणी सती दादी के दरबार में मंगल पाठ किया। दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा वातावरण भक्तिमय था। भक्त गा रहे थे, दादी दादी बोल क्या लगेगा मोल, झुंझनू वाली तेरी सदा ही जय हो..। पूरा प्रांगण भक्तों से भरा हुआ था। चारों तरफ भक्ति की बयार बह रही थी। पाठ की व्यवस्था में सुशील नारसरिया और श्याम अग्रवाल लगे हुए थे। पाठ का समापन दोपहर एक बजे हुआ। इसके बाद रामचरित मानस प्रचार मंडल की ओर से सुंदरकाड का पाठ किया गया। इसके बाद स्थानीय भजन मंडली ने दादी के चरणों में भजन पेश किया दे दे थोड़ा प्यार मैया..। भजनों का कार्यक्रम रात्रि नौ बजे तक चला। इसके बाद चतुदर्शी जागरण का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो रात एक बजे तक चला। रविवार को महोत्सव का अंतिम दिन है। मंदिर कमेटी के मंत्री गजानंद अग्रवाल ने बताया कि नौ को सुबह पांच बजे से भादो बदी अमावस्या पर प्रात: दादी जी की मंगला आरती, भव्य श्रृंगार, पूजा-अर्चना की जाएगी। 56 भोग,सवामनी भोग दादी को चढ़ाया जाएगा। रात्रि 9 बजे महाआरती- शायन आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।

loksabha election banner

--

दादी जी की भव्य झाकी

श्री राणी सती दादी के तीन दिवसीय भादो बदी अमावस्या पर दादी का भव्य दरबार सजा था। दो हंसों पर दादी सवारी कर रही थीं। खूबसूरत झांकी बनी थी। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना की।

--

इनका रहा योगदान

महोत्सव को सफल बनाने में सतीश तुलस्यान, न्यासी ज्ञान प्रकाश जालान, सुमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौर•ा सरावगी, संजय खेतान, अनीश सरावगी, अमर चौधरी, चंद्रप्रकाश झुनझुनवाला, रमेश जालान, श्रवण जालान, नारायण जालान, विमल झुनझुनवाला सहित कई अन्य सदस्य लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.