Move to Jagran APP

अंडर-17 बालक वर्ग में रांची बनी चैंपियन

रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालक व

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:50 AM (IST)
अंडर-17 बालक वर्ग में रांची बनी चैंपियन
अंडर-17 बालक वर्ग में रांची बनी चैंपियन

रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालक वर्ग में राची ने खिताब पर कब्जा जमाया जबकि अंडर-17 बालिका व अंडर-14 बालक वर्ग में गुमला की टीम चैंपियन बनी। इस खिताबी जीत के साथ रांची व गुमला की टीमें राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइ कर ली है। अंडर-14 बालक के फाइनल में बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर गुमला ने बेथनी कान्वेंट स्कूल रातू (रांची) को 3-1 से पराजित किया। गुमला के लिए खेल के 28वें मिनट में साहिल हासदा, 42वें मिनट में समीर हासदा, 43वें मिनट में गिरि तथा राची की ओर से खेल के 48वें मिनट में रौशन उराव ने गोल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में में संत पात्रिक स्कूल गुमला ने संत जोसफ स्कूल हुलहुंडु (रांची) को टाईब्रेकर में 3-0 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में प्रकाश उच्च विद्यालय राची ने संत इग्नेसियस स्कूल गुमला को टाईब्रेकर में 4-3 गोलो से पराजित किया। मुख्य अतिथि द. छो. प्रमंडल के आयुक्त श्रवण सोय एवं नवनियुक्त खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। आगुंतको का स्वागत राची के जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने किया। मौके पर उपनिदेशक संदीप दोराईबिरू, देवेंद्र सिंह, मो. शाहिद अंसारी, गणेश कुमार, शिवमुनी प्रसाद, मुकेश कुमार, मंगल मिंज, कुश साहु, प्रदीप मिर्धा, रेंमड मिज, हसन अंसारी, पूर्णचंद्र महली, महेश तिर्की सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।

loksabha election banner

----------------

झारखंड की टीम दुमका रवाना

रांची: दुमका में आयोजित जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए रांची की टीम गुरुवार को रवाना हुई। महिला की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एडलिन केरकेंट्टा ने टीम का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों को टी शर्ट दिया। मौके पर राची जिला कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह कोषाध्यक्ष राम जीत राम एवं महासचिव प्रवीण कुमार सिंह व अमरकांत उपस्थित थे।

---------

वालीबॉल खिलाड़ी का निधन

रांची : झारखंड के उभरते वालीबॉल खिलाड़ी सन्नी सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। सन्नी अंतरजिला वॉलीवॉल प्रतियोगिता में गुलमोहर वालीवॉल अकादमी का प्रतिनिधित्व करते थे। सन्नी के निधन पर झारखंड वालीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस, किरण थाम्पकिंसन, राजेश कुमार, संजय ठाकुर, संजय कुमार, अनन्त चौधरी, सेताक सेन, विश्वनाथ सिंह, सुनिर्मल बोस, निशिकांत, विकास वर्मा, भोला प्रताप सिंह, विजय वर्माए नारायण बिन्हा पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.