रांची मंडल समयबद्धता में पूरे देश में नंबर वन
27 अगस्त से दो सितंबर के बीच के समय को बनाया गया आधार, 69 रेल मंडलों में सबसे ऊपर रांची
जागरण संवाददाता, रांची : आप चाहे रांची रेल मंडल की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें रखते हों, लेकिन समयबद्धता को लेकर मंडल ने हमें गौरवान्वित होने का मौका दिया है। रांची रेल मंडल ने पिछले सप्ताह 27 अगस्त से दो सितंबर तक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों की 97.78 समयबद्धता के साथ पूरे भारतवर्ष के सभी रेल मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश के 69 रेल मंडलों में रांची रेल मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने इसे गौरव का क्षण बताया है। उठाए गए बिंदुवार कदम
मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार और उनकी टीम के प्रयास से यह सफलता मिली है। रेलवे प्रबंधन की ओर से बताया गया कि मालगाड़ियों की आवाजाही की क्लोज मॉनिट¨रग की गई। जिससे कि ट्रेनों को रूट में किसी तरह की अनचाही बाधा न हो। जो ट्रेनें लेट हो रही थीं, उनकी देरी के अंतराल को कोशिश करके घटाया गया। मेंटेनेंस ब्लॉक को प्लान किया गया, जिससे ट्रैक, ओएचई और सिग्नल आदि में किसी प्रकार की विफलता को दूर किया गया। सिग्नल फेल्योर सिस्टम को दुरुस्त किया गया। ट्रेन रनिंग स्टाफ और सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग
साथ ही ट्रेन रनिंग स्टाफ और सुपरवाइजर्स को बढि़या ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग के कार्य की मॉनिट¨रग की गई। -----------
समयबद्धता के मामले में पूरे देश में रांची रेल मंडल ने नंबर वन पोजिशन हासिल किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
अविनीश कुमार, सीनियर, डीसीएम, रांची रेल मंडल