Move to Jagran APP

बीजेपी नेता गामा सिंह का निधन, आज पार्टी कार्यालय में होंगे दर्शन, इसके बाद अंतिम संस्कार

रांची : वरिष्ठ भाजपा नेता गामा सिंह के शव को बुधवार की सुबह 11.30 बजे पार्टी कार्यालय में अंि

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 08:45 AM (IST)
बीजेपी नेता गामा सिंह का निधन, आज पार्टी कार्यालय में होंगे दर्शन,  इसके बाद अंतिम संस्कार
बीजेपी नेता गामा सिंह का निधन, आज पार्टी कार्यालय में होंगे दर्शन, इसके बाद अंतिम संस्कार

रांची : वरिष्ठ भाजपा नेता गामा सिंह के शव को बुधवार की सुबह 11.30 बजे पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकलेगी। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता से लेकर कार्यकर्ता तक मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं का दिनभर उनके आवास पर आना-जाना लगा रहा और लोगों ने शोक व्यक्त किए।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। कहा, पूरा भाजपा परिवार शोक की घड़ी में उनके परिजनों संग खड़ा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास को चीन में इसकी सूचना दी गई। उन्होंने फोन पर स्वर्गीय गामा सिंह के परिजनों से बातचीत की। उनके साथ दौरे पर गए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह और अमर कुमार बाउरी ने भी फोन पर बातचीत कर शोक जताया। स्वर्गीय गामा सिंह के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, मंत्री सरयू राय, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा समेत कई अन्य नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

------------

1982 से जुड़े थे भाजपा से

गामा सिंह 1982 से भाजपा से जुड़े थे। वे महानगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर रहे। वे प्रदेश भाजपा के मुख्यालय प्रभारी भी रहे। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी समेत चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

--------

शोक की झड़ी

स्वर्गीय गामा सिंह के निधन पर शोक संवेदना की झड़ी लग गई। हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, महेश पोद्दार, जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, राजेश शुक्ला, अनिल सिन्हा, मिस्फिका, रामकुमार पाहन समेत सैकड़ों नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

------ कोट ------

मैं इस घटना से काफी दुखी है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।

रघुवर दास

मुख्यमंत्री

-----------

मैने एक अच्छा दोस्त और पार्टी ने एक सच्चा कार्यकर्ता खो दिया। दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को इसे सहने की शक्ति दे।

अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री

-------

स्वर्गीय गामा सिंह भाजपा के एक मजबूत स्तंभ थे। लगता ही नहीं कि वे इस दुनिया से चले गए। उनके निधन से मुझे गहरा आघात लगा है।

रवींद्र कुमार राय

सांसद, कोडरमा

----------

राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जन-सरोकार के मुद्दे पर वे जनता के साथ खड़े हो जाते थे।

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.