चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मंत्री सोंघ थाओ से मिले सीएम रघुवर
सोंघ थाओ ने झारखंड की विकास दर की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की काफी संभावनाएं हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 07:30 PM (IST)
रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री सोंघ थाओ के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान रघुवर ने उन्हें झारखंड में नंवबर में होने वाली ग्लोबल एग्रिकल्चर एंड फूड समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन को आमंत्रित किया।
सोंघ थाओ ने झारखंड की विकास दर की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। दुनिया की जीडीपी में भारत और चीन की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत है। दोनों देश साथ-साथ काम करेंगे तो अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
सोंघ थाओ के साथ वार्ता बहुत सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे में सकारात्मक पहल को यह दौरा आगे बढ़ाने का काम करेगा। भारत-चीन के रिश्तों को और मजबूत बनाने, निवेश और व्यापार बढ़ाने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें