Move to Jagran APP

तबादलों पर गरमाई राजनीति, अब भाजपा ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना

रांची : तबादलों पर गरमाई राजनीति के बीच भाजपा ने कांग्रेस और झामुमो को निशाने पर ले

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 09:08 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 09:08 AM (IST)
तबादलों पर गरमाई राजनीति, अब भाजपा ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना
तबादलों पर गरमाई राजनीति, अब भाजपा ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना

रांची : तबादलों पर गरमाई राजनीति के बीच भाजपा ने कांग्रेस और झामुमो को निशाने पर लेते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा तबादले इन्हीं की सरकार में हुए थे। सोमवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और झामुमो पर राज्य में तबादला उद्योग की शुरुआत करने का आरोप लगाया। बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि पिछले 15 दिनों में 372 तबादले हुए हैं।

prime article banner

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि क्लास-1 और क्लास-2 श्रेणी के अफसरों का सर्वाधिक तबादला 2014 में हुआ था। इस श्रेणी के 204 अफसरों का इस वर्ष तबादला हुआ था। उस समय के कई उदाहरण ऐसे भी थे जिसमें वरिष्ठ आइएएस अफसरों को एक ही दिन में अनेक जगह भेज दिया गया था। आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का और मृदुला सिन्हा का एक ही दिन में दो-दो बार स्थानांतरण किया गया था। राहुल शर्मा को 2 दिन में 2 बार ट्रासफर झेलना पड़ा था। शाहदेव ने कहा की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में अफसरों को म्युजिकल चेयर की तरह घुमाया जाता रहा। कहा, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक बड़ी पहल करते हुए दिसंबर में होने वाले तबादलों पर रोक लगा दी। क्योंकि इससे बजट के क्रियान्वयन पर असर पड़ता था। अब वर्ष में सिर्फ एक बार जुलाई में ट्रासफर-पोस्टिंग होती है। विशेष स्थिति में मुख्यमंत्री की सहमति से अन्य समय में भी पोस्टिंग की जा सकती है। शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री की चीन यात्रा पर वही लोग आरोप लगा रहे हैं जिन्होंने 1962 में भारत के बड़े भू-भाग को चीन के हाथों समर्पण कर दिया था। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.