Move to Jagran APP

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल, कहा-चीन यात्रा के पीछे हिडेन एजेंडा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री की चीन यात्रा पर सवाल उठाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 01:21 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 01:37 PM (IST)
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल, कहा-चीन यात्रा के पीछे हिडेन एजेंडा
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल, कहा-चीन यात्रा के पीछे हिडेन एजेंडा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री की चीन यात्रा पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने पूछा है कि खुद चीनी सामग्री का बहिष्कार की अपील करनेवाले भाजपा के नेता किस कारण से चीन जा रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने आशंका जाहिर की है कि इस यात्रा के पीछे निश्चित तौर पर कोई हिडेन एजेंडा है। शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी जब विपक्ष में थे, तो चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील करते थे और चीन को भारत का कट्टर दुश्मन बताते हुए दिन-रात निंदा में लगे रहते थे लेकिन आज मुख्यमंत्री अपने पूरे कुनबे के साथ चीन दौरे पर जा रहे हैं। इसका खुलासा होना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नई दिल्ली में राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठाते हैं लेकिन उनके सीएम जब पूरे कुनबे के साथ वहां जा रहे हों तो सारी बातें भूल जाते हैं। सवाल उठाए कि अब तक सीएम और उनकी टीम की विदेश यात्राओं का क्या लाभ मिला।

सुबोधकांत ने कहा-चीन यात्रा दोहरी नीति का परिचायक : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि रघुवर दास की चीन यात्रा से कोई निवेशक नहीं आएगा और यह भाजपा की दोहरी नीति का एक उदाहरण है। कहा कि जो चीन डोकलाम पर नजर गड़ाए बैठा है वह भारत का सगा नहीं हो सकता। भाजपा के नेता चीनी उत्पादों को विरोध तो करते हैं लेकिन आर्थिक विकास के नाम पर वहीं जाते हैं। इसका मकसद सिर्फ सैर-सपाटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.