Move to Jagran APP

कांग्रेस के तेवर सख्त, संगठन में भागीदारी नहीं निभाने वाली महिलाएं होंगी पद मुक्त

महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नेटा डिसूजा शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं से मिलीं।

By Edited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:04 AM (IST)
कांग्रेस के तेवर सख्त, संगठन में भागीदारी नहीं निभाने वाली महिलाएं होंगी पद मुक्त
कांग्रेस के तेवर सख्त, संगठन में भागीदारी नहीं निभाने वाली महिलाएं होंगी पद मुक्त

रांची, राज्य ब्यूरो । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नेटा डिसूजा शनिवार को महिला नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संगठन के कायरें में अपनी निष्ठा, सक्रियता एवं पूर्ण भागीदारी देने वाली महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी। वहीं, संगठन के कार्यक्रमों से दूर रहने वाली महिलाओं को जिम्मेवारी से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं को काग्रेस में जोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के हमारे कार्यकर्ताओं को जुझारू होना होगा। इससे पहले डिसूजा खूंटी जिला महिला काग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुई। इस दौरान महिला काग्रेस का झंडा लांच किया गया और प्रोजेक्ट शक्ति से महिलाओं को जोड़ा गया।

loksabha election banner

डिसूजा ने कहा कि संगठन में कार्य करने वाली महिलाओं की ही आवश्यकता है। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना है। महामहिम से मिले नवनियुक्त महालेखाकार चंद्रमौली सिंह : झारखंड के नवनियुक्त महालेखाकार चंद्रमौली सिंह ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान महालेखाकार ने महामहिम का कुशलक्षेम भी पूछा। पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा व मिस्फिका बनीं भाजपा प्रवक्ता : प्रदेश भाजपा में प्रवक्ताओं की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने दो नए प्रवक्ताओं के रूप में अनिल सिन्हा और संताल परगना की भाजपा नेत्री मिस्फिका का मनोनयन किया है। अनिल सिन्हा राज्य के महाधिवक्ता रह चुके हैं। वहीं मिस्फिका दिल्ली के एम्स में रिसर्च छोड़कर पाकुड़ के इलामी पंचायत की मुखिया बनीं। बता दें कि भाजपा में अब तक जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल और प्रवीण प्रभाकर के रूप में पांच प्रवक्ता पहले से हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.